66 साल की महिला को ऑनलाइन रोमांस करना पड़ा महंगा, हुई 1,65,41,14,000 रुपए धोखे की शिकार
नई दिल्ली। हांगकांग की 66 साल की महिला को ऑनलाइन रोमांस करना महंगा पड़ा। महिला अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन रोमांस स्कैम की शिकार बनी है। महिला से उसके प्रेमी ने 23 मिलियन डॉलर ठग लिए। हैरानी की बात तो ये हैं कि महिला 4 साल तक इस ठगी का शिकार होती रही, लेकिन उसे समझ नहीं आया। जून 2018 में महिला को अपनी बेवकूफी का पता चला, तब जाकर उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की।

जानकारी के मुताबिक 66 साल की हांगकांग की बिजनेस वूमेन को ब्रिटेन के इंजीनियर ने अपने जाल में फंसाया। महिला विधवा है और हांगकांग में रियर स्टेट फर्म चलाती है। महिला को ऑनलाइन साइट पर ब्रिटेन के एक लड़के से दोस्ती हो गई। लड़के ने खुद को इंजीनियर बताया। दोनों की दोस्ती, प्यार तक पहुंच गई और फिर दोनों घंटों-घंटों तक एक दूसरे से ऑनलाइन चैटिंग करते थे।
युवक ने महिला का विश्वास जीत लिया। फिर क्या था वो अपने प्रोजेक्ट के नाम पर बार- बार महिला ने पैसे मांगने लगा। महिला को उसके पैसे प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद लौटाने का वादा करता। महिला उसके प्यार में अंधी हो चुकी थी, इसलिए बिना सोचे-समझे ही लड़के के बताए अलग-अलग अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करती रही।
रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने करीब अप्रैल 2014 में दोस्ती की दोस्ती हुई और साल 2018 महिला ने 200 बार युवक के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। कभी हांगकांग, कभी चीन, कभी मलेशिया, कभी जापान के देशों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए। दोनों का रिलेशनशिप 4 साल तक चला, लेकिन इस दौरान कभी नहीं मिले। दोनों का रोमांस ऑनलाइन ही चलता रहा, लेकिन महिला ने चार सालों में युवक के खाते में 23 मिलियन डॉलर यानी करीब 1,65,41,14,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए।
चाल साल बाद जब एक दिन महिला ने अपने परिवार से इस बारे में बात की तब जाकर उसे पता चला कि वो फ्रॉड की शिकार हो चुकी है। अब महिला ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारों के मुताबिक हांगकांग में पिछले 6 महीने में ऑनलाइन रोमांस फ्रॉड के 272 मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले साल 78 केस दर्ज किए गए थे।
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!