एयरबेस छोड़कर भागी अफगानी वायुसेना, तालिबान ने भारत द्वारा दिए गए अटैक चॉपर पर जमाया कब्जा
काबुल, अगस्त 11: अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ता जा रहा है। तालिबान ने रविवार तक कुंदुज समेत उत्तरी अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा कर लिया। तालिबान ने पिछले चार दिनों में छह प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा किया है। अफगानिस्तान के कई शहरों पर कब्जा कर चुके तालिबान ने वहां क्रूर हत्याएं भी की हैं। इसी बीच तालिबान ने देश की उत्तरी प्रांतीय राजधानी कुंदुज के एयरफोर्स बेस पर कब्जा कर लिया है। इतनी ही नहीं तालिबान ने अफगान एयरफोर्स को भारत द्वारा दिए गए चार एमआई-24 हिंद हेलिकॉप्टर में से एक चॉपर कब्जा कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में तालिबान के काडर को सीरियल नंबर 123 के साथ एक Mi-24V अटैक हेलिकॉप्टर के बगल में खड़ा देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि तालिबान के कब्जे में आया यह हेलिकॉप्टर बेहद खराब स्थिति में है। अफगान वायु सेना ने हेलिकॉप्टर को छोड़ते समय इससे इंजन और बाकी उपकरणों को निकाल लिया था। ये चॉपर उड़ान भरने में सक्षम नहीं है।
Recommended Video

भारत ने गिफ्ट किए ये चॉपर
भारत ने अफगानिस्तान को पहली बार साल 2015-16 में चार एमआई-24 अटैक हेलिकॉप्टर गिफ्ट किया था। जिसके बाद मई 2019 में भारत ने फिर से दो एमआई-24 हेलिकॉप्टर सौंपे। ये 2019 में अफगानिस्तान वायु सेना को दिए गए चार हेलीकॉप्टरों में से एक था, जो पहले 2015 में उपहार में दिए गए चार अटैक हेलीकॉप्टरों के रिप्लेसमेंट के रूप में था। हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान और बेलारूस के बीच एक सौदे के तहत दिए गए थे, लेकिन भारत द्वारा वित्तपोषित किया गया था।

भारत ने अफगानी वायु सैनिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया था
वित्त पोषण के अलावा भारत ने वायु सैनिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया था सऔर मेंटीनेंस स्टाफ को ट्रेनिंग भी मुहैया करवाई थी। हेलिकॉप्टर के कब्जे का एक वीडियो सबसे पहले यूके स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज में रक्षा और सैन्य विश्लेषण के शोध सहयोगी जोसेफ डेम्पसी द्वारा जारी किया गया था। बुधवार को एक ट्वीट में डेम्पसी ने लिखा कि, वीडियो रिपोर्टिंग से पता चलता है कि तालिबान ने अफगानिस्तान वायु सेना के एमआई -35 हिंद अटैक हेलीकॉप्टर के साथ कुंदुज हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया।

चॉपर में था इंजन और अन्य उपकरण
डेम्पसी ने सैटेलाइट इमेज भी डालीं और कहा कि वीडियो की लोकेशन कुंदुज एयरपोर्ट थी। रक्षा सूत्रों ने कहा कि हेलिकॉप्टर तालिबान के काम नहीं आएगा क्योंकि कोई भी इसे प्रशिक्षित पायलटों के बिना नहीं उड़ा सकता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि विमान उड़ान की स्थिति में नहीं था क्योंकि विमान में इंजन नहीं था। इसी बीच अफगानिस्तान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कुंदुज हवाई अड्डा तालिबान के हाथों में जा चुका है, जबकि वहां के अधिकांश सरकारी बलों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

एमआई-24 हेलिकॉप्टर एक लड़ाकू चॉपर है
बता दें कि, रूस के इस अटैक हेलिकॉप्टर में आठ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। यह हेलिकॉप्टर कई देशों में हुए युद्ध के दौरान भी हिस्सा ले चुका है। एमआई-24 हेलिकॉप्टर 2400 किलोग्राम के पेलोड को लेकर उड़ान भर सकता है। इसमें 23 एमएम की डबल बैरल GSh-23V कैनन लगी हुई है। जो एक मिनट में 3,400 से 3,600 राउंड फायरिंग कर सकती है। इसके अलावा हेलिकॉप्टर में एंटी टैंक मिसाइल, रॉकेट, गन और एक्स्ट्रा फ्यूल टैंक को लगाया जा सकता है।
-
Pakistan Petrol Price Hike: पाकिस्तान में फूटा पेट्रोल बम! एक झटके में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता बेहाल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में












Click it and Unblock the Notifications