चुनाव नतीजों के बाद बोले ओबामा, ट्रंप और मेरे बीच काफी मतभेद
ओबामा ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की हार पर कहा कि हर कोई दुखी होता है जब उनका अपना प्रत्याशी चुनाव हार जाता है।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे और ट्रंप के बीच कई मतभेद हैं लेकिन मैं चाहूंगा कि सत्ता का हस्तांतरण आसानी से हो।

ओबामा ने अमेरिकी जनता को किया संबोधित
ओबामा ने कहा कि अगले राष्ट्रपति को कामयाब बनाने के लिए मैं वह सबकुछ करूंगा जो मुझसे हो सकता है। हालांकि उन्होंने माना कि ट्रंप और उनमें कुछ मतभेद हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्हें व्हाइट हाउस बुलाया है।
ओबामा ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की हार पर कहा कि हर कोई दुखी होता है जब उनका अपना प्रत्याशी चुनाव हार जाता है।
हिलेरी की हार पर जताया दुख
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आगे कहा कि हमें ये याद रखना चाहिए हम सभी एक टीम हैं और देश को आगे ले जाने के लिए हमें काम करना होगा।
ओबामा ने कहा कि मुझे हिलेरी क्लिंटन पर गर्व है। साथ ही ये भरोसा है कि वह अमेरिका के लोगों की भलाई के लिए अच्छे काम करती रहेंगी।
ओबामा ने कहा कि चुनाव में जीत कर आए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और मेरे बीच काफी मतभेद हैं। बावजूद इसके ये पूरी कोशिश करूंगा सत्ता हस्तांतरण आसानी से हो।












Click it and Unblock the Notifications