NSA अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, PM मोदी के यूक्रेन से शांति प्रयासों के बारे में दी जानकारी
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कोंस्टैंटिनोव्स्की पैलेस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बातचीत के दौरान यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध का समाधान ढूंढने पर मंथन किया। साथ ही, यूक्रेन की हालिया यात्रा के बारे में पीएम मोदी का संदेश पुतिन को दिया।
डोभाल ने पुतिन से कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान आपसे कहा, वह आपको यूक्रेन की अपनी यात्रा और जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक के बारे में बताने के लिए तैयार हैं। वह चाहते थे कि मैं व्यक्तिगत रूप से आऊं और आपको इस बारे में बताऊं।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह बातचीत बंद प्रारूप में हुई थी, केवल दोनों नेता मौजूद थे और मैं प्रधानमंत्री के साथ था, मैं इस बातचीत का साक्षी हूं। खबर के मुताबिक, यह बैठक डोभाल की ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के सम्मेलन के लिए यात्रा के दौरान हुई।
इस दौरान ने पीएम मोदी को अगले महीने रूस के कजान में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता भी दिया। इसके साथ ही पुतिन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान 22 अक्टूबर को मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव रखा। इस दौरान अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री की ओर से आभार व्यक्त किया।
क्रेमलिन रीडआउट के अनुसार, उन्होंने अपने द्विपक्षीय संबंधों में सुरक्षा मुद्दों के महत्व पर जोर दिया और इस क्षेत्र में संवाद बनाए रखने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। डोभाल की यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को संबोधित करने के लिए मोदी के कूटनीतिक प्रयासों के बाद हो रही है।
खबर के मुताबिक, पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के एनएसए अजीत डोभाल के साथ अपनी बैठक के दौरान भारत की जमकर तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा, हमारी विशेष रणनीतिक साझेदारी गति पकड़ रही है, मजबूत हो रही है, जिसे लेकर हम खुश हैं। हम खुश हैं कि भारत एक राष्ट्र के रूप में मजबूत हो रहा है और यह सफलता पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली है।












Click it and Unblock the Notifications