कनाडा: अब विमान में 'लेडीज एंड जेंटलमैन' की जगह ये शब्द सुनेंगे यात्री

ओटावा। अब एयर कनाडा के यात्रियों को विमान में फ्लाइट अटेंडेंट से 'लेडीज एंड जेंटलमैन' सुनने को नहीं मिलेगा। अब इस एयरलाइन में यात्रियों को वो शब्द सुनने को मिलेंगे जो हर लिंग के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। ऑनबोर्ड घोषणा के लिए यात्री जल्द ही एवरीबडी (हरेक) सुनेंगे। ये शब्द जल्द ही 'लेडीज एंड जेंटलमैन' की जगह ले लेगा।

air canada, ladies and gentleman, gender neutral words, everybody

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के मीडिया प्रवक्ता का कहना है, 'हम अपनी ऑनबोर्ड घोषणाओं को आधुनिक बनाने और लिंग के विशिष्ट संदर्भों को हटाने के लिए उसमें संशोधन करेंगे। हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं कि सभी कर्मचारी एयर कनाडा परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों की तरह महसूस करें। हम ये भी सुनिश्चित करते हैं कि हमारे यात्री हमारे साथ यात्रा करते समय सहज और सम्मानित महसूस करें।'

यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब कई अमेरिकी राज्य और अन्य देश पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र पर लिंग के अधिक विकल्प जोड़ रहे हैं। इससे पहले इसी साल इंडस्ट्री ट्रेड ग्रुप अमेरिकी एयरलाइंस (ए4ए) ने घोषणा की थी कि वह अमेरिकी यात्रियों हेतु उड़ानों की बुकिंग के लिए लिंग विकल्पों का विस्तार करेगा। नए विकल्पों में "अनस्पेसिफाइड (अनिर्दिष्ट)" और "अनडिस्क्लोज्ड (अज्ञात)" शामिल होंगे। हालांकि एयर कनाडा ने अभी ये नहीं बताया है कि नए शब्दों का इस्तेमाल कब से किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+