44 खुशनसीब भारतीय बनाएंगे मंगल पर महल
यह भी पढ़ें- दिल्ली का दहल गया दिल
‘जिंदगी में एक बार के अवसर' नामक इस कार्यक्रम में शामिल लोगों की संख्या अब 705 रह गई है। इनमें 44 भारतीय शामिल हैं। भारतीय लोगों में 27 पुरुष और 17 महिलाएं हैं।
मंगल पर जाने के इच्छुक लोग दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, पुणे और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों से आते हैं। इस सफर के लिए 140 से अधिक देशों के लोगों ने आवेदन किया था। पहले चरण में 20,000 से अधिक भारतीय नागरिकों के आवेदन आए थे। अब शेष बचे लोगों का साक्षात्कार ‘मार्स वन' की चयन समिति करेगी।
संगठन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोरबर्ट क्राफ्ट ने कहा, ‘‘हम अगले चरण की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित हैं. इस दौर में हम अपने उन उम्मीदवारों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे जो इस तरह के साहसी सफर पर जाने के आकांक्षी हैं।'' अब जल्द ही पूरा हो सकता है धरती से दूसरे ग्रह पर यात्रा का सपना।