खत्म होने को है नॉर्थ पोल से बर्फ इसलिए अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन में आ रही बाढ़!
लंदन। अमेरिका से लेकर ब्रिटेन और फ्रांस तक कभी बाढ़ तो कभी अचानक बढ़ती गर्मी से परेशान हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि मौसम में ये परिवर्तन इस वर्ष या अगले वर्ष तक आर्कटिक महासागर से खत्म होने वाली बर्फ की ओर इशारा करते हैं। अगले वर्ष तक नॉर्थ पोल से बर्फपूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
पढ़ें-क्लाइमेट चेंज की वजह से 45 मिलियन भारतीयों को रहना होगा गरीबी में!
तस्वीरों से हुई पुष्टि
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के पोलर ओसेन फिजिक्स ग्रुप के प्रमुख प्रोफेसर पीटर वडहम्स ने ब्रिटिश न्यूजपेपर द इंडिपेंडेंट को बताया है कि ताजा डाटा से उनके इस अनुमान को पुष्टि मिली है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के नेशनल स्नो एंड आइस डाटा सेंटर की तरफ से ली गई सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला दिया है।
जानिए आर्कटिक से जुड़े खास तथ्य
कितनी बर्फ बची नॉर्थ पोल में
इन तस्वीरों से साफ है कि इस वर्ष एक जून तक आर्कटिक समुद्र के केवल 11.1 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर इलाके में ही बर्फ बची है। पिछले 30 वर्षों का यह औसत 12.7 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर था। 1.5 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर के इस अंतर को ऐसे भी समझा जा सकता है कि ये 1.5 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर का इलाका यूनाइटेड किंगडम को छह बार जोड़ने के बराबर है।
एक लाख वर्ष बाद होगा यह नजारा
वडहम्स ने बताया कि उनका अनुमान है कि आर्कटिक की बर्फ गायब हो सकती है। इस साल सितंबर तक इसके पास 10 मिलियन स्क्वायर किलोमीटर के इलाके से भी कम बर्फ रह जाएगी। बताते हैं कि एक लाख 20 हजार वर्ष पहले आखिरी बार आर्कटिक में बर्फ खत्म हुई थी। ध्रुवीय इलाके में तेजी से बढ़ते तापमान को इसके पीछे कारण बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से ब्रिटेन में बाढ़ आ रही है और अमेरिका में भी बेमौसम तूफान आते हैं।