युद्ध के संकेत? बॉर्डर पार कर रहा था नॉर्थ कोरियाई सैनिक, गोली मारकर की हत्या

प्योंगयांग। कोरिया प्रायद्वीप में तनाव अपने सबसे खतरनाक स्तर पर है और इस बार सीमा पर नॉर्थ कोरियाई सैनिक की हत्या कर दी गई है। दुनिया की सबसे खतरनाक बॉर्डर माने जानी वाली डिमिलिट्रीलाइज जोन पर नॉर्थ कोरियाई सैनिक को गोली मार कर हत्या की गई है। वहीं उसके साथी जवान को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। नॉर्थ कोरिया सैनिक साउथ कोरिया की सीमा में घुसपेठ करने की कोशिश कर रहा था।

बॉर्डर पार कर रहा था नॉर्थ कोरियाई सैनिक,गोली मारकर की हत्या

साउथ कोरिया मिलिट्री के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया के कुछ सैनिक सीमा पर कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हीं के ही एक गार्ड ने गोली चला दी और सैनिक को मार गिराया। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच बने डिमिलिट्रीलाइज जोन पर बहुत कम सीज फायर का उल्लंघन होता है, लेकिन इस बार किम जोंग उन मिलिट्री की तरफ ने यह कोशिश की गई और जिसके बाद उसे खामियाजा भूगतना पड़ा।

साउथ कोरिया के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि सीमा पार करते समय नॉर्थ कोरियाई सैनिक के कंधे और कोहनी पर गोली लगी। घायल हुए एक सैनिक को साउथ कोरिया के ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर क्यों नॉर्थ कोरिया के सैनिकों को बॉर्डर क्रॉस करने की जरूरत पड़ी।

बता दें कि डिमिलिट्रीलाइज जोन पर यह हिंसक घटना तब हुई है, जब नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर प्रोग्राम के कारण पूरे कोरियाई प्रायद्वीप में टेंशन सबसे खतरनाक स्तर पहुंचा हुआ है। इस घटना के बाद दोनों दुश्मन देशों के बीच और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+