नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग ने किया अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से परमाणु परीक्षण न करने का वादा!

नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन को इस बात की जानकारी दे दी है कि उनके नेता किम जोंग उन ट्रंप प्रशासन के साथ कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्‍त करने के लिए बातचीत करने पर राजी हो गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है।

वॉशिंगटन। नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन को इस बात की जानकारी दे दी है कि उनके नेता किम जोंग उन ट्रंप प्रशासन के साथ कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्‍त करने के लिए बातचीत करने पर राजी हो गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने रविवार को इस बात की पुष्टि की है। नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों की ओर से आई इस जानकारी के बाद अब इस बात की संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप मई माह के अंत में किम जोंग उन के साथ मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि ट्रंप ने किम जोंग उन से मुलाकात के लिए एक शर्त रख दी थी। उन्‍होंने कहा था कि वह तभी किम जोंग से मुलाकात करेंगे जब वह यह साबित करें कि नॉर्थ कोरिया ने परमाणु हथियारों को रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं। मार्च में ट्रंप ने ऐलान किया था कि वह किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे और उनके इस ऐलान ने उनके प्रशासन के अधिकारियों को भी चौंका दिया था।

kim-jong-un-donlad-trump.jpg

कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्‍त करेंगे किम

ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई, 'अमेरिका इस बात की पुष्टि करता है कि किम जोंग उन कोरियन प्रायद्वीप को परमाणु मुक्‍त करने के लिए बातचीत करने के इच्छुक हैं।' दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने पिछले माह व्‍हाइट हाउस का दौरा किया था। इस दौरे में ही उन्‍होंने ट्रंप को जानकारी दी थी कि किम ने ट्रंप से मुलाकात करने की इच्‍छा जाहिर की है। ट्रंप ने किम के इनवाइट को स्‍वीकार करते हुए बातचीत के लिए हामी भर दी थी। नॉर्थ कोरिया ने अभी तक ट्रंप और किम जोंग उन की मुलाकात पर चुप्‍पी साधी हुई थी। किम के अचानक हुए चीन दौरे के बाद भी ट्रंप से उनकी मुलाकात पर कोई चर्चा नहीं हो रही थी। अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्‍ट्रीट जनरल की ओर से नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों की ओर से ट्रंप प्रशासन को दी गई इस जानकारी के बारे में सबसे पहले बताया गया है।

मई में होनी है दोनों की मुलाकात

ट्रंप ने कहा था कि वह मई माह के अंत में किम जोंग उन से मुलाकात करना चाहते हैं। जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे दो दिन के दौरे पर अमेरिका जा रहे हैं। वह ट्रंप के साथ फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट पर मुलाकात करेंगे। यहां पर दोनों नेता साथी देशों बीच रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा साउथ कोरिया के राष्‍ट्रपति मून जाइ-इन भी अप्रैल के अंत में किम जोंग उन से नॉर्थ और साउथ कोरिया के बीच स्थित मिलिट्री मुक्‍त क्षेत्र में मुलाकात करेंगे। व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों की ओर से अभी यह नहीं बताया गया है कि ट्रंप और किम की मुलाकात किस जगह पर होगी और न ही इस मीटिंग का एजेंडा तय हुआ है। इसके अलावा अभी इस बात की जानकारी भी नहीं है कि नॉर्थ कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु मुक्‍त करने के लिए क्‍या कदम उठाने जा रहा है। अमेरिका के साथ किए अपने पहले वादे के तहत नॉर्थ कोरिया इस बात पर राजी हो गया था कि वह अपने परमाणु हथियार खत्‍म कर देगा लेकिन उसके बदले उस पर लगे अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिबंधों को हटाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+