नॉर्थ कोरिया ने अमेरिकी वार्ताकार से पूछा- क्या सनकी हैं ट्रंप या पागल होने की एक्टिंग करते हैं
वॉशिंगटन। यूएस की सीनियर वार्ताकार और हाल ही में किम जोंग उन के अधिकारियों के साथ सीक्रेट रूप से चार बार मिटिंग कर चुकी सुजैन दिमाग्गियो ने कहा है कि नॉर्थ कोरिया यह जानने में लगा है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति हकीकत में 'पागल' हैं। न्यू अमेरिका थिंक टैंक की डायरेक्टर दिमैग्गियो ने एक इंटरव्यू में कहा कि नॉर्थ कोरिया जानना चाहता है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप सच पागल हैं या यह सिर्फ एक्ट ही हैं।

दिमैग्गियो ने कहा कि जेनेवा, प्योंगयांग, ओस्लो और मॉस्को में हुई में मिटिंग में नॉर्थ कोरिया ने हमेशा राष्ट्रपति ट्रंप के डावांडोल व्यवहार को लेकर ही फोकस किया है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया जानना चाहता है कि इस गेम का एंड क्या है।
दिमैग्गियो और पूर्व यूएस डिप्लोमेट इन खतरनाक और सनकी देशों से पिछले कई सालों से बातचीत करते रहे हैं। दिमैग्गियो ने सीक्रेट रूप से कई बार नॉर्थ कोरिया से उनके न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा की है।
अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जुबानी जंग अपने चरम पर है। हाल ही में अपने एशिया दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप ने नॉर्थ कोरियाई सुप्रीम लीडर किम जोंग उन को मोटा और नाटा कहा था। इससे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप को पागल बुढ़ा कहा था।
हालांकि, दिमैग्गियो को लगता है आने वाले टाइम में अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच बातचीत का रास्ता खुल सकता है। इंटरव्यू के बाद दिमैग्गियो ने ट्वीटर पर लिखा था कि यूएस को एक देश के साथ न्यूक्लियर वॉर से बचने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications