नॉर्थ कोरिया की धमकी- Nuclear War तो होकर रहेगी, बस वक्त तय होना बाकी
सियोल। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को परमाणु युद्ध की धमकी दी है। दरअसल, दक्षिण कोरिया और अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप में संयुक्त युद्धअभ्यास कर रहे हैं जिससे परेशान हो कर उत्तर कोरिया ने यह बयान दिया है। विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान में उत्तर कोरिया ने कहा है कि अब यह प्रश्न नहीं है कि इस क्षेत्र में परमाणु युद्ध होगी या नहीं बल्कि अब सवाल यह है कि युद्ध कब होगा। गौरतलब है कि बीते हफ्ते उत्तर कोरिया ने छठवीं बार इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।

अमेरिका कुछ उच्च अधिकारी चाहते हैं युद्ध
इसके बाद से ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया, कोरियाई प्रायद्वीप में कई युद्धक हवाई जहाजों के जरिए ताकत दिखा रहे हैं। KCNA न्यूज एसेंजी ने कहा है कि उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय का यह दावा है कि अमेरिका कुछ उच्च अधिकारी युद्ध करना चाहते हैं।

अमेरिका ने कहा..
बीते शनिवार ही अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी CIA के निदेश डायरेक्टर माइक ने किम जोंग उन पर बयान देकर कहा था कि उनका मानना है कि किम को देश और विदेश में अपनी खतरनाक हालात के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी नहीं है।

अमेरिका इसकी कीमत चुकाएगा
वहीं उत्तर कोरिया के प्रवक्ता ने माइक के इस बयान को अपने सुप्रीम लीडर और देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। उत्तर कोरिया के प्रवक्ता ने कहा कि हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन हम इससे बच भी नहीं सकते। अगर अमेरिका ने हमारे इंतजार का गलत मतलब निकाला और हमें परमाणु युद्ध के लिए भड़काया तो हम अपनी बढ़ती शक्ति के माध्यम से यह सुनिश्चित करेंगी अमेरिका इसकी कीमत चुकाए।

तब आया उत्तर कोरिया का बयान
उत्तर कोरिया का ये बयान बुधवार को अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका की संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास के बाद आया है। उत्तर कोरिया को डराने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया के आसमान पर लगातार अपने उन्नत लड़ाकू विमान उड़ा रहा है। करीब 230 विमान आसमान में युद्धाभ्यास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications