उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों का किया परीक्षण
सियोल, 13 सितंबर। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से मिसाइल का परीक्षण किया है। लंबी दूरी की अत्याधुनिक मिसाइलों की एक के बाद एक लगातार टेस्टिंग करके उत्तर कोरिया ने फिर से सनसनी फैला दी है। उत्तर कोरिया की स्थानीय मीडिया के अनुसार उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी की कई क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। माना जा रहा है कि यह देश की पहली मिसाइल है जिसमे न्यूक्लियर क्षमता है। केसीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एक रणनीतिक हथियार है जिसकी महत्ता बहुत अधिक है। अपने लक्ष्य को साधने से पहले मिसाइल 1500 किलोमीटर की दूरी तक गई।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उत्तर कोरिया ने इस तकनीक में महारत हासिल कर ली है या नहीं। लेकिन किम जोंग उन ने कहा था कि हमारा मुख्य उद्देश्य छोटे बॉम्ब को बनाना है। वहीं दक्षिण कोरिया ने भी तक इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उसे इस टेस्ट की जानकारी है या नहीं। लेकिन सोमवार को दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया कि वह अमेरिका के साथ मिलकर इसका विस्तृत विश्लेषण कर रह है। रिपोर्ट के अनुसार इस मिसाइल का परीक्षण 11-12 सितंबर को किया गया है। इस मिसाइल ने 7580 सेकेंड में उड़ान भरी और 150 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्य को सटीक तरह से भेदने में सफलता हासिल की। उत्तर कोरिया ने यह टेस्ट ऐसे समय में किया है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका एक साथ युद्धाभ्यास कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच इस युद्धाभ्यास से उत्तर कोरिया नाराज है और माना जा रहा है कि इसी का जवाब देने के लिए उत्तर कोरिया ने यह टेस्ट किया है।
अमेरिका के सैन्य जनरल ग्लेन वानहेर्क ने इससे पहले कहा कि हम उत्तर कोरिया की ओर से दागी जाने वाली किसी भी मिसाइल का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कुछ दिन पहले दक्षिण कोरिया ने पनडुब्बी की मदद से समुंद्र के भीतर मिसाइल दागने में सफलता प्राप्त की थी।












Click it and Unblock the Notifications