अमरीका पर हमले के लिए उत्तर कोरिया तैयार लेकिन...
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च शासक किम जोंग उन ने अमरीकी द्वीप गुआम पर हमले की योजना की समीक्षा की है.
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया के मुताबिक, किम जोंग उन ने फ़िलहाल इस हमले को टालने का फ़ैसला किया है.
किम की धमकी से घबराया दक्षिण कोरिया
महज 41 साल में अमरीका को धमकाने लगा उत्तर कोरिया
केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन ने काफ़ी देर तक गुआम द्वीप पर हमले की योजना की समीक्षा करने के बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से इस योजना पर चर्चा की.
केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया की स्ट्रेटजिक फ़ोर्स के कमांडर हमले की तैयारी करने के बाद हमले की इजाज़त का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन किम जोंग उन ने इस बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले अमरीका के रुख़ को देखने का फ़ैसला किया है.
विश्लेषकों का मानना है कि इसका मतलब ये हो सकता है कि उत्तर कोरिया अभी हमले के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो और किसी तरह तैयारी पूरी करने के लिए समय जुटा रहा हो.
वहीं, कुछ संवाददाताओं का मानना है कि कई दिनों तक तीख़ी बयानबाज़ी करने के बाद उत्तर कोरिया अब थोड़ा शांत होने का मन बनाते दिख रहे हैं लेकिन उत्तर कोरिया जैसे रहस्यमयी देश के बारे में कोई भी बात पूरी तरह पुख़्ता तौर पर नहीं कही जा सकती.
दक्षिण कोरिया की सहमति ले अमरीका
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने अमरीका से कोरियाई प्रायद्वीप पर हमला करने से पहले दक्षिण कोरिया की सहमति लेने का आग्रह किया है.
दक्षिण कोरिया में मौजूद बीबीसी संवाददाता योगिता लिमये कहती हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क़ानून और अमरीका-दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य समझौतों के तहत गुआम पर हमला होने की स्थिति में अमरीका को जवाबी हमले के लिए ऐसी किसी इजाज़त की ज़रूरत नहीं है.
ऐसे में राष्ट्रपति मून अमरीका से ऐसी सहमति लेने का आग्रह क्यों कर रहे हैं.
क्या उत्तर कोरिया को है 'इराक़' बन जाने का ख़ौफ़?
कूकमिन यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर ह्वी रहाक पार्क कहते हैं कि ये दक्षिण कोरियाई के उदारवादियों के लिए संकेत हो सकता है कि स्थिति अभी भी दक्षिण कोरियाई सरकार के नियंत्रण में है.
उत्तर कोरिया लंबे समय से दक्षिण कोरिया को अमरीका का पिछलग्गू कहता आया है और ऐसे समय में दक्षिण कोरिया की ओर से अमरीका को जारी किया गया ये आग्रह तीख़ी बयानबाज़ी को कम करने का संदेश हो सकता है.
-
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब -
आज का तुला राशिफल 10 मार्च 2026: व्यस्तता भरा रहेगा दिन, दिल से रहेंगे खुश लेकिन हो सकता है खर्चा -
Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे 1500 रुपये, CM मोहन यादव करेंगे ट्रांसफर, जानिए तारीख












Click it and Unblock the Notifications