उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फिर दुनिया को चौंकाया, सैन्य परेड में खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन
उत्तर कोरिया को तानाशाह किम जोंग उन ने फिर दुनिया को चौंकाया, सैन्य परेड में खतरनाक हथियारों का प्रदर्शन
नई दिल्ली। उत्तर कोरिया में शनिवार को मिलिट्री परेड के दौरान खतरनाक और उन्नत किस्म के हथियारों का प्रदर्शन किया गया। उत्तर कोरिया में शनिवार सुबह सैन्य परेड का आयोजन हुआ। परेड में जिस तरह मिसाइलें और हथियारों का प्रदर्शन किया गया, उसने खासतौर से उत्तर कोरिया के दुश्मन मुल्कों को चौकन्ना कर दिया है। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने 10 अक्टूबर को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके परये मिलिट्री परेड की है।
बहुत सुबह ही खत्म हो गई परेड
दक्षिण कोरिया की मीडिया की ओर से कहा गया है कि रात में ही फाइटर जेट उड़ान भरने लगे थे। रात में ही आतिशबाजी की आवाजें भी आईं। दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने रात में सैन्य परेड का आयोजन किया और शनिवार सुबह तक इसे खत्म कर दिया। परेड में नई विकसित और शक्तिशाली मिसाइलों को दिखाया गया है।
खास मिसाइल को लेकर चर्चा
उत्तर कोरिया की सैन्य परेड में जो हथियार दिखाए गए उनको लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि एक खास मिसाइल उत्तर कोरिया ने बनाई है। इसे किम जोंग उन ने विशेष तौर पर सैन्य परेड में शामिल कराया है। इस मिसाइल के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 1000 किलोग्राम के विस्फोटक लेकर 12000 किमी तक मार कर सकती है।
दक्षिण कोरिया ने कही ये बात
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने रात में सैन्य परेड का आयोजन कर लिया है। ये बात उन्होंने उत्तर कोरिया की राजधानी में विमानों के उड़ने को लेकर कही है। बताया गया है कि उत्तर कोरिया ने पूरे कार्यक्रम को काफी सीक्रेट रखा, जिससे इसकी ज्यादा जानकारी दूसरे देशों को नहीं मिल सकी।