साल के अंत में भी किम जोंग उन ने दुनिया को दहलाया, उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया को लेकर साल भर आशंका बनी रही, कि वो इस साल सातवां परमाणु परीक्षण करने वाला है। हालांकि, इस साल अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन, दर्जन भर बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किम जोंग कर चुके हैं।

north korea firs ballistic missile

North Korea Fires Ballistic Missile: साल के शुरू से लेकर साल के खत्म तक, पूरे साल उत्तर कोरिया दुनिया को दहलाता रहा है और आज उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि, दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने इस बारे में और ब्योरा नहीं दिया, कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को किस तरह के हथियार का परीक्षण किया है और ये बैलिस्टिक मिसाइल किस तरह का है।

north korea firs ballistic missile

बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

दक्षिण कोरिया के इस दावे पर अभी तक उत्तर कोरिया की तरफ से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। लेकिन, जापान के तट रक्षक बल ने भी कहा है, कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। उत्तर कोरिया ने हाल के महीनों में कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है, जिसमें पिछले महीने सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण भी शामिल है। उत्तर कोरिया का लेटेस्ट बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण उस वक्त हुआ है, जब अमेरिका ने दक्षिण कोरियाई लड़ाकू विमानों के साथ ज्वाइंट मिलिट्री ड्रील के तहत कोरियाई प्रायद्वीप के पास परमाणु-सक्षम बमवर्षक और एडवांस स्टील्थ जेट उड़ाए हैं। उत्तर कोरिया आमतौर पर इस तरह के सैन्य अभ्यास को आक्रमण के खिलाफ पूर्वाभ्यास के रूप में देखता है। वहीं, अमेरिका और दक्षिण कोरिया महीनों से आगाह कर रहे हैं, कि उत्तर कोरिया अपना सातवां परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।

north korea firs ballistic missile

न्यूक्लियर टेस्ट की तैयारी?

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पांच साल तक शांत रहने के बाद अब किम जोंग उन एक बार फिर से देश की परमाणु हमले की क्षमता का खुलकर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसके लिए वह जल्द ही न्यूक्लियर टेस्ट कर सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने इसकी चेतावनी देते हुए कहा कि प्योंगयांग न्यूक्लियर टेस्ट करके उन्नत हथियार क्षमताओं के विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ेगा। उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से पिछले दिनों जापान काफी परेशान हुआ था। किम जोंग उन ने पिछले दिनों एक के बाद एक कई खतरनाक मिसाइलों का परीक्षण किया था। IAA के महा निदेशक राफेल ग्रासी ने कहा कि, हम उत्तर कोरिया के हर एक कदम पर नजर बनाए हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि कोई परमाणु परीक्षण न हो लेकिन दुर्भाग्य से संकेत हमें दूसरी दिशा में ले जा रही है जो दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+