नॉर्थ कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में मचा हड़कंप
नॉर्थ कोरिया की ओर से अनस्पेसिफाइड बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई है। इस मिसाइल के लॉन्च के बाद जापान में हड़कंप मच गया। दरअसल जापान में यह समझा गया कि यह मिसाइल उनके क्षेत्र में गिर रही है जिसके बाद लोगों को घर खाली करने

नॉर्थ कोरिया ने अनस्पेसिफाईड बैलिस्टिक मिसाइल को फायर किया है। हालांकि इस मिसाइल को फायर किए जाने की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन जापान की ओर से गलती से यह समझा गया कि यह मिसाइल जापानी आईलैंड के पास गिरेगी, जिसके बाद यहां के स्थानीय लोगों से जगह को खाली करने का निर्देश दिया गया
हालांकि बाद में इस निर्देश को वापस ले लिया गया। खुद जापान के प्रधानमंत्री की ओर से बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि यह मिसाईल जापान के क्षेत्र में नहीं गिरी है।
रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ कोरिया ने जापान के पूर्वी समुद्र में यह मिसाइल लॉन्च दागी थी। ज्वाइंट चीफ ऑप स्टाफ के अनुसार उन्हें इस लॉन्च की जानकारी मिली थी। लेकिन इस बारे में वह और आगे की जानकारी नहीं साझा कर सके क्योंकि इस लॉन्च की जांच चल रही है।
लॉन्च के बाद उस वक्त तनाव बढ़ गया जब जापान की सरकार ने कहा कि नॉर्थ कोरिया ने जो मिसाइल लॉन्च की है वह जापान की ओर से आ सकती है क्योंकि प्योंगांग ने निश्चित जगह पर इस मिसाइल को लॉन्च नहीं किया है, इस लॉन्च की जगह मासूम नहीं है।
जापान ने नॉर्थ कोरिया को चेतावनी दी थी कि आपकी ओर से लॉन्च की गई मिसाइल संभवत: होकिआडो में गिर सकती है। जिसके बाद यहां रह रहे नागरिकों को सुझाव दिया गया था कि वह वहां से तुरंत हट जाएं और किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
जापान ने दी चेतावनी
नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च के बाद जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय से नॉर्थ कोरिया को चेतावनी जारी की गई है। जिसमे कहा गया है कि ऐसे मुश्किल समय में हर संभव एहतियात बरतने चाहिए। पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जानकारी को इकट्ठा करने के लिए और उसका विश्लेषण करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए, जनता को तत्काल और पर्याप्त जानकारी मुहैया कराएं। साथ ही विमान, जहाज और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications