North Korea Ballistic Missile: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, इमरजेंसी अलर्ट पर जापान

जापानी प्रधानमंत्री की ओर से निर्देश में सुरक्षाधिकारियों से विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपने पूर्वी तट से 2 संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। गुरुवार को जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उत्तर कोरिया की ओर से कथित बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च को लेकर जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने अपने अधिकारियों को खास निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद से जापान इमरजेंसी एलर्ट पर चला गया है।

North Korea Ballistic Missile

जापानी प्रधानमंत्री की ओर से निर्देश में सुरक्षाधिकारियों से विमान, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। जापानी पीएम ने अपने निर्देश में कहा है कि अधिकारी अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा करें और इसे जनता को अवगत कराएं। फुमियो किशिदा ने सावधानी सहित सभी संभव उपाय करें और आकस्मिकताओं के लिए तत्पर रहें।

इस बीच उत्तर कोरिया के द्वारा मिसाइल दागने के बाद दक्षिण कोरिया की सेना भी इसे लेकर सतर्क हो गई है। दक्षिण कोरिया की सेना ने गुरुवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले दक्षिण कोरिया और अमेरिका के सैनिकों ने गुरुवार को कोरिया के अति सुरक्षा वाले सीमा क्षेत्र में गोला-बारूद के साथ बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया था जिसके बाद उत्तर कोरिया की सेना ने जवाबी कार्रवाई करने का ऐलान किया था, ऐसे में उत्तर कोरिया ने अब यह बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+