युद्ध की आहट? नॉर्थ कोरिया बना रहा विध्वंसक हथियार, पहली बार सामने आईं तस्वीरें

प्योंगयांग। कोरियाई प्रायद्वीप तनाव किस हद तक पहुंच चुका है, इसका अंदाजा नॉर्थ कोरिया के युद्ध की तैयारी को देखकर लगाया जा सकता है। सैटेलाइट से हैरान करने वाली तस्वीर जारी हुई है, जिसमें नॉर्थ कोरिया के पहली बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन का पता चला है। तस्वीरों के जरिए विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि नॉर्थ कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन बनाने में जुटा है। अब तक छह बार न्यूक्लियर बम का टेस्ट कर चुका, नॉर्थ कोरिया की तरफ से युद्ध को लेकर यह नया और हैरान करने वाल डेवलपमेंट दिख रहा है।

युद्द को भड़काने वाला हथियार बना रहा है नॉर्थ कोरिया

युद्द को भड़काने वाला हथियार बना रहा है नॉर्थ कोरिया

नॉर्थ कोरिया के डिफेंस और इंटेलिजेंस अफैयर्स के एक्सपर्ट जॉसेफ के अनुसार, यह नया युद्ध उत्तेजित हथियार है, जो आने वाले टाइम में किसी खतरे से खाली नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तस्वीरें नॉर्थ कोरिया की सिन्पो साउथ शिपयार्ड की हैं, जहां बैलिस्टिक मिसाइल का प्रोजेक्ट जोरों पर है। नॉर्थ कोरिया ने इस साल की शुरूआत से लेकर अब तक कई विनाषकारी हथियार बना दिए हैं।

इससे पहले 2012 में भी सबमरीन की तस्वीरें सामने आई थीं

इससे पहले 2012 में भी सबमरीन की तस्वीरें सामने आई थीं

इससे पहले भी 2012 में नॉर्थ कोरिया की ‘पुक्कूकसोंग-1' सबमरीन की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसे किम जोंग उन ने दुनिया की सबसे बड़ी सबमरीन का दावा किया था। इस तीन हजार टन वाली विशाल सबमरीन से एक बार में चार बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी जा सकती हैं। बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज पहले 2000 किलोमीटर तक थी, लेकिन इसकी क्षमता बढ़ा दी गई है। अमेरिका का आरोप है कि इस सबमरीन को बनाने के लिए रूस ने नॉर्थ कोरिया की मदद की थी।

नॉर्थ कोरिया नहीं रोकेगा अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम

नॉर्थ कोरिया नहीं रोकेगा अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम

अमेरिका लगातार नॉर्थ कोरिया को उनके न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत करने की पहल करता रहा है, लेकिन किम जोंग उन इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। नॉर्थ कोरिया स्पष्ट रूप से कह चुका है कि वे अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को किसी भी कीमत पर नहीं रोकेंगे, क्योंकि यह उनके सुरक्षा की मसला है। संयुक्त राष्ट्र में नॉर्थ कोरियाई राजदूत ने कहा है कि जब तक अमेरिका की तरफ से 'वॉर गेम' जारी रहेगा, तब तक कोई समझौता नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+