Nobel Peace Prize 2022: कुछ देर में दिया जाएगा शांति का नोबल, भारत से इन दो नामों पर चर्चा
नोबेल शांति पुरस्कार एक ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसने 'मानवता के लिए सबसे हितकारी’ काम किया है। साल 2022 में इस पुरस्कार को हासिल करने की दौड़ में लगभग 350 उम्मीदवार हैं।
Nobel Peace Prize 2022 की घोषणा कुछ ही देर में होने वाली है। नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान नार्वे की राजधानी ओस्लो में किया जा रहा है। नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले को लगभग 1.1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी। भारत से भी दो चर्चित नाम इस पुरस्कार को पाने के दावेदार बताए जा रहे हैं। फैक्ट-चेकर्स मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा इस साल नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे हैं। यह दावा TIME की रिपोर्ट में किया गया है।

नोबेल शांति पुरस्कार एक ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसने 'मानवता के लिए सबसे हितकारी' काम किया है। साल 2022 में इस पुरस्कार को हासिल करने की दौड़ में 343 उम्मीदवार हैं। भारत के प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर के अलावा कीव के स्वतंत्र अखबार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दीमीर जेलेंस्की, पोप फ्रांसिस, तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे, ब्रिटिश प्रकृति प्रसारक डेविड एटनबरो और बेलारूस के विपक्ष के निर्वासित नेता स्वेतलाना तिखानोव्स्काया को इस बार रेस में आगे माने जा रहे हैं।
बीते वर्ष 2021 में शांति का नोबल पुरस्कार फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को मिला था। उन्हें यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए जारी उनके संघर्ष को देखते हुए दिया गया। ये दोनों ही स्वतंत्र और तथ्य आधारित पत्रकारिता सत्ता के दुरुपयोग, झूठ और युद्ध के दुष्प्रचार से बचाने का काम करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications