इमरान खान... आज रन ऑउट होंगे या बचा लेंगे मैच? जानिए पाकिस्तानी संसद में आज क्या क्या होगा?

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राजधानी इस्लामाबाद में भारी हिंसा की आशंका है और इमरान खान ने अपने समर्थकों से पूरे देश में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

इस्लामाबाद, अप्रैल 03: पाकिस्तान की राजनीति में आज का दिन भारी उथल-पुथल से भरा रहने वाला है और प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए अपनी सरकार को बचाना काफी ज्यादा मुश्किल होगा। हालांकि, इमरान खान ने पाकिस्तानी टीवी चैनलों को दिए गये इंटरव्यू में दावे किए हैं, वो आखिरी गेंद तक लड़ाई जारी रखेंगे और उनके पास अभी कई प्लान्स हैं, लेकिन क्या वास्तव में इमरान खान अपनी सरकार बचा पाएंगे। कुछ घंटे में इसका पता चल जाएगा। आईये जानते हैं, कि पाकिस्तान की संसद में आज क्या सब होने वाला है और इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कैसे होगी?

इस्लामाबाद में ‘लॉकडाउन’

इस्लामाबाद में ‘लॉकडाउन’

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज राजधानी इस्लामाबाद में भारी हिंसा की आशंका है और इमरान खान ने अपने समर्थकों से पूरे देश में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है, जिसके बाद आशंका है कि, पूरे पाकिस्तान में भारी हिंसा हो सकती है और हालात काफी खराब हो सकते हैं, लिहाजा इस्लामाबाद में हजारों सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इस्लामाबाद में सुरक्षा को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सरकार ने राजधानी में केट जोन को सील करना शुरू कर दिया है। SAMAA TV ने बताया कि इस्लामाबाद के रेड जोन में कुल 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। रविवार को देश की नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव में हार के बाद इमरान खान ने अपने समर्थकों से "शांतिपूर्ण" विरोध प्रदर्शन शुरू करने का आह्वान करने के बाद सुरक्षा उपाय किए गये हैं।

इमरान खान की पहली रणनीति

इमरान खान की पहली रणनीति

इमरान खान ने पहले अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने सभी सांसदों को नेशनल असेंबली में नहीं आने के लिए कहा था, लेकिन अब इमरान खान ने अपनी रणनीति बदल दी है और उन्होंने अपने सभी सांसदों को नेशनल असेंबली में आने के लिए कहा है और इमरान खान ने पाकिस्तानी टीवी चैनलों को दिए गये इंटरव्यू में कहा है कि, उनके सभी सांसद नेशनल असेंबली में मौजूद रहेंगे। दरअसल, इमरान खान ने बेहद खास रणनीति के तहत अपने सांसदों को नेशनल असेंबली में बुलाया है, ताकि वो संसद भवन में 'हंगामा' करने का माहौल बना सके। इमरान खान आज चाहेंगे, कि नेशनल असेंबली के अंदर जमकर हंगामा हो और अराजकता की स्थिति बने, ताकि स्पीकर को संसद की कार्यवाही को स्थगित करने के लिए मजबूर होना पड़े।

इमरान खान की दूसरी रणनीति

इमरान खान की दूसरी रणनीति

संसदीय राजनीति में ऐसा कभी कभी होता है, जब सत्ता पक्ष हंगामा चाहे, और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री आज ऐसा ही चाहेंगे। इसके अलावा आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री देश की संसद में भाषण देना चाहेंगे, जो इमरान खान की दूसरी बड़ी रणनीति है। पाकिस्तानी संविधान के मुताबिक, देश का प्रधानमंत्री जब चाहे, और जितनी देर चाहे, उसे भाषण देने का अधिकार हासिल है और उसे कोई नहीं रोक सकता है। इमरान खान संविधान से मिले इस अधिकार का भरपूर लाभ उठाने की कोशिश करेंगे और वो काफी देर तक भाषण दे सकते हैं। इमरान खान से पहले जुल्फीकार अली भुट्टो ने कई दिनों तक संसद में भाषण दिया था।

इमरान खान की तीसरी रणनीति

इमरान खान की तीसरी रणनीति

अपनी तीसरी रणनीति के तहत इमरान खान अपने भाषण में सीधे तौर पर अपने विरोधियों को आड़े हाथों लेंगे। दरअसल, पाकिस्तान की संविधान के मुताबिक, अगर संसद में प्रधानमंत्री के भाषण में अगर कुछ तथ्य गलत भी रहते हैं, तो उनका भाषण कानून की बंदिशों से बाहर होता है। यानि, इमरान खान आज संसद में जो कुछ भी बोलेंगे, उसे लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती है। लिहाजा, इमरान खान इसका जमकर फायदा उठाना चाहेंगे और जाहिर तौर पर उनके निशाने पर उनके विरोधी होंगे। इमरान खान पहले ही खराब भाषा का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं और संसद में भाषण के दौरान वो अपने विरोधियों को उकसाने के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे संसद में भारी हंगामा मच जाए और स्पीकर के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित करने का माहौल तैयार हो जाए।

इमरान खान की चौथी रणनीति

इमरान खान की चौथी रणनीति

अपनी चौथी रणनीति के तहत इमरान खान अपनी पार्टी से बाहर गये सांसदों को सीधे तौर पर पाकिस्तानी कौम के सामने सरकार गिराने के लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करेंगे। अभी तक इमरान खान के तमाम इंटरव्यू और भाषण अकेले में होते थे और वो सिर्फ उन्हें 'गद्दार' कहते थे, लेकिन संसद में खड़े होकर इमरान खान अपनी पार्टी से 'धोखा' करने वाले सांसदों को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। इमरान खान की ये रणनीति राजनीतिक 'शहीद' बनने की दिशा में सबसे बड़ा कदम होगा और इमरान खान इसके जरिए लोगों के बीच खुद को पीड़ित की तरह पेश करने की कोशिश करेंगे।

इमरान खान की पांचवी रणनीति

इमरान खान की पांचवी रणनीति

इमरान खान की पांचवी रणनीति देश की संसद में अपनी विरोधी पार्टियों को मुल्क का गद्दार ठहराने की कोशिश करेंगे और इमरान खान इसके लिए पिछले कई दिनों से माहौल तैयार कर रहे हैं। इमरान खान नाम ले-लेकर विपक्षी नेताओं को गद्दार, अमेरिका के हाथों बिका हुआ ठहराने की कोशिश करेंगे। इस दौरान इमरान खान की कोशिश देश के विपक्षी नेताओं को कौम के सामने पूरी तरह से 'नंगा' करने का मौका होगा, ताकि चुनाव के लिए राजनीतिक जमीन अभी से तैयार कर लिया जाए। पाकिस्तान की राजनीति में अमेरिका और भारत विरोध के नाम पर जनता की काफी सहानुभूति मिलती है और इमरान खान की कोशिश यही दिखाने की होगी, कि वो चूंकी अमेरिका के सामने खड़े हो गये थे, इसीलिए उसकी सजा उन्हें मिल रही है।

विपक्ष की रणनीति

विपक्ष की रणनीति

आज संसद में विपक्ष की सबसे बड़ी रणनीति यही होने वाली है, कि अगर उन्हें कोई आकर उनके गाल पर एक थप्पड़ भी मार दे, तो वो अपनी हलक से आवाज नहीं निकाले। क्योंकि, विपक्ष को पता है, हल्का भी हंगामा हुआ, तो स्वीकर फौरन सदन की कार्यवाही स्थगित कर देंगे और सत्ता पक्ष की तरफ से विपक्ष को उकसाने की पुरजोर कोशिश होगी। इमरान खान के पास अभी भी करीब 135 सांसदों का समर्थन है और संसद में अराजक स्थिति बनाने के लिए ये सांसद काफी हैं। लिहाजा, विपक्ष को अगर आज अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग करवानी है, तो उनकी सबसे बड़ी परीक्षा चुप रहने की ही होगी। अगर विपक्ष चुप रहने में कामयाब हो जाता है, तो फिर इमरान खान निहत्थे हो जाएंगे और फिर वोटिंग करवाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं होगा।

इमरान हारे तो क्या होगा?

इमरान हारे तो क्या होगा?

बहुत ज्यादा संभावना यही है, कि अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग इमरान खान हार जाएंगे और संसद में विपक्ष बाजी मार लेगा। लेकिन, हारने के बाद भी फिलहाल इमरान खान, अगली सरकार के गठन होने तक प्रधानमंत्री बने रहेंगे। फिलहाल, इमरान खान के इस्तीफा देने की संभावना काफी कम है और आंतरिक मंत्री शेख रशीद इसकी पुष्टि भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+