नहीं चलेगा लॉटरी वीजा सिस्‍टम! सिर्फ मैरिट बेस्‍ट सिस्‍टम चाहते हैं ट्रंप, ऐसा हुआ तो भारत को होगा फायदा

वॉशिंगटन। 'अमेरिका फर्स्‍ट' की पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। उन्‍होंने रविवार को ट्वीट किया, 'मैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति के तौर पर चाहता हूं कि हमारे देश में ऐसे लोग आएं जो हमें एक बार फिर से ताकतवर और महान बनाने में मददगार साबित हो सकें। अमेरिका में लोगों को मैरिट पर आधारित सिस्‍टम के तहत आना चाहिए। लॉटरी सिस्‍टम नहीं चलेगा। #AMERICA FIRST'

शानदार ट्रैक रिकॉर्ड वाले लोगों को ही मिले अमेरिका में एंट्री

शानदार ट्रैक रिकॉर्ड वाले लोगों को ही मिले अमेरिका में एंट्री

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप इससे पहले भी इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं। उनके मुताबिक, मैरिट पर आधारित इमिग्रेशन सिस्‍टम के तहत केवल उन्‍ही लोगों को देश में आने की इजाजत दी जानी चाहिए, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहद शानदार हो। ट्रंप का कहना है कि अमेरिकियों की सेफ्टी और सिक्‍योरिटी उनके एजेंडे में एकदम टॉप पर है।

मैरिट पर आधारित सिस्‍टम से भारत को होगा सबसे ज्‍यादा फायदा

मैरिट पर आधारित सिस्‍टम से भारत को होगा सबसे ज्‍यादा फायदा

अगर डोनाल्‍ड ट्रंप लॉटरी वाला वीजा सिस्‍टम खत्‍म कर देते हैं तो इससे सबसे ज्‍यादा फायदा उन भारतीयों को होगा जो अमेरिका जाने का सपना रखते हैं। दरअसल, अमेरिका में लॉटरी सिस्‍टम के जरिए उन लोगों को ग्रीन कार्ड दिया जाता है, जिन्‍हें मैरिट के आधार पर यूएस में एंट्री नहीं मिल पाती है।

पहले भी किया था ट्रंप ने ऐलान, पर हो गई काफी देर

पहले भी किया था ट्रंप ने ऐलान, पर हो गई काफी देर

डोनाल्‍ड ट्रंप ने पिछले साल सितंबर में ही लॉटरी सिस्‍टम पर आधारित वीजा खत्‍म करने का ऐलान किया था, लेकिन इसे लागू कराने में देरी हो रही है। बहरहाल, अब उन्‍होंने इस समस्‍या का हल निकालने के लिए यूएस कांग्रेस को मार्च तक का समय दिया है। इस समय अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप के 'शिटहोल' वाले बयान की काफी चर्चा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि हैती से अमेरिका में रहने आए नागरिकों के बारे में ट्रंप ने इस शब्‍द का प्रयोग किया था। ऐसे में लॉटरी सिस्‍टम से वीजा को लेकर आया उनका ट्वीट इशारा करता है कि छोटे गरीब देशों से अमेरिका में आने वाले लोगों की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+