Kohinoor Diamond: ब्रिटेन की नई महारानी ताजपोशी में नहीं पहनेंगी कोहिनूर वाला शाही मुकुट, जानिए कारण
कोहिनूर हीरा ब्रिटेन की महारानी की ताजपोशी में नहीं दिखेगा। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच विवाद न हो इसलिए ऐसा फैसला लिया गया है।

Kohinoor Diamond ब्रिटेन की नई महारानी की ताजपोशी में नहीं दिखेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि किंग चार्ल्स III की पत्नी कैमिला, मई में अपने राज्याभिषेक के दौरान विवादास्पद कोहिनूर हीरे से जड़ा शाही मुकुट नहीं पहनेंगी। बीबीसी के अनुसार बकिंघम पैलेस ने मंगलवार को कहा, महारानी कोहिनूर नहीं पहनेंगी क्योंकि कोहिनूर का इस्तेमाल होने पर भारत के साथ एक राजनयिक विवाद की आशंका थी, क्योंकि भारत ने इसकी वापसी की मांग की है।
Recommended Video

कोहिनूर की कहानी क्या है?
दरअसल, 105 कैरेट के कोहिनूर की गिनती दुनिया के सबसे बड़े कटे हुए हीरों में से एक के रूप में होती है। इसे औपनिवेशिक युग के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत से लिया था। महारानी विक्टोरिया को भेंट किया गया कोहिनूर अंतिम बार चार्ल्स की दादी ने अपने राज्याभिषेक के दौरान पहना। कोहिनूर को ब्रिटेन के शाही मुकुट में जड़ा गया है।
Kohinoor Diamond पर तीन देश दावा करते हैं
क्वीन एलिजाबेथ के निधन के बाद कोहिनूर को वापस लाने की डिमांड जोर पकड़ने लगी है। अंग्रेजी हुकूमत से 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद से भारत के अलावा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी कोहिनूर पर स्वामित्व का दावा कर चुके हैं।
कौन सा ताज पहनेंगी ब्रिटेन की नई महारानी
क्वीन एलिजाबेथ के बाद ब्रिटेन की महारानी बनीं कैमिला, यूनाइटेड किंगडम में ताजपोशी के समय पहना जाने वाला कोहिनूर हीरे वाला ताज पहनने की बजाय क्वीन मैरी का मुकुट पहनेंगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया, क्वीन कैमिला को ताज पहनने में सहूलियत हो इसलिए ताज का आकार बदलने के लिए लंदन के टॉवर से क्वीन मैरी का मुकुट बाहर निकाला गया है।

राज्याभिषेक में नया ताज तैयार नहीं होगा
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, महामहिम क्वीन कैमिला महारानी मैरी का क्राउन पहनेंगी। उनकी पसंद हालिया इतिहास पहली बार है जब स्थिरता और दक्षता के हित में ऐसा किया जा रहा है। दशकों बाद राज्याभिषेक के लिए नया ताज तैयार कराने के बजाय मौजूदा ताज का उपयोग किया जाएगा।"
18वीं शताब्दी में दोबारा इस्तेमाल
रिपोर्ट के मुताबिक क्वीन मैरी का ताज साल 1911 में राज्याभिषेक के दौरान किंग जॉर्ज पंचम की पत्नी ने पहना था। पिछली बार 18वीं शताब्दी में क्वीन मैरी के मुकुट का दोबारा उपयोग किया गया था।

महारानी कैमिला के मुकुट में खास हीरे जड़े जाएंगे
बकिंघम पैलेस के बयान के अनुसार, क्वीन मैरी क्राउन को कलिनन III, IV और V हीरों के साथ तैयार किया जाएगा। दिवंगत महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि देने के लिए शाही मुकुट में कलिनन हीरे फिर से स्थापित किए जाएंगे। ये हीरे दिवंगत महारानी के निजी संग्रह का हिस्सा थे और अक्सर उनके द्वारा ब्रोच (broaches) के रूप में पहने जाते थे।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications