पाक दिवस पर पाक हाई कमीशन में पसरा सन्नाटा
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) राजधानी के पाकिस्तान हाई कमीशन में गुरुवार को सन्नाटा पसरा रहा। कहीं कोई उत्साह या उमंग नहीं। पता ही नहीं चला कि पाकिस्तान एक दिन के बाद अपना स्वाधीनता दिवस मना रहा है।
दावत नहीं हुई
बीते सालों के दौरान यहां पर 14 अगस्त से एक दिन पहले एक दावत रखी जाती रही है। उसमें राजधानी की डिप्लोमेट बिरादरी के साथ-साथ दिल्ली का एलिट शिरकत करता रहा है। पर मालूम नहीं चला कि इस बार सालों से चल रही रिवायत भंग क्यों हो गई।
13 अगस्त को दावत का कार्यक्रम तब भी चलता रहा, जब दोनों मुल्कों के संबंधों में तल्खियां बहुत बढ़ गई थीं। कहते है, जब रियाज खोखर दिल्ली में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर थे तब स्वाधीनता दिवस समारोह बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता था।
आज जब पाकिस्तान हाई कमीशन में फोन करके इस सारे मामलों की छानबीन करने की कोशिश की गई तो बजता बजता रहा। जाहिर है, आज हाई कमीशन में अवकाश होगा। राजधानी के एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि उन्होंने पाकिस्तान हाई कमीशन में खुद इस तरह की दावतें कई बार अटेंड की है।
फीका ईद मिलन
मालूम हो कि हाई कमीशन में इस बार ईद मिलन का कार्यक्रम भी फीका रहा। उसमें कश्मीर के कई अलगाववादी नेता शमिल नहीं हुए। उनका आरोप था कि पाकिस्तान कश्मीर मसले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा।













Click it and Unblock the Notifications