पाकिस्तान से की पढ़ाई तो भारत में नहीं मिलेगी नौकरी, मेडिकल के छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी

भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक जरूरी सूचना जारी की है। इसके अनुसार पाकिस्तान के कॉलेजों की डिग्री हासिल करने वाले छात्र भारत में नौकरी या उच्च शिक्षा के पात्र नहीं होंगे।

नई दिल्ली, 04 मई: भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए नेशनल मेडिकल कमीशन और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक जरूरी सूचना जारी की है। इसके अनुसार पाकिस्तान के कॉलेजों की डिग्री हासिल करने वाले छात्र भारत में नौकरी या उच्च शिक्षा के पात्र नहीं होंगे। इससे पहले यूजीसी और एआईसीटीई ने भी भारतीय छात्रों को नोटिस जारी कर पाकिस्तान में पढ़ाई न करने की सलाह दी थी।

medical students

भारत में नहीं मिलेगी नौकरी
नेशनल मेडिकल कमीशन और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भारतीय मेडिकल छात्रों को नई एडवायजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में सभी संबंधितों को यह सलाह दी गयी है कि वे चिकित्सा/दंत चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए पाकिस्तान की यात्रा न करें। इसमें आगे लिखा है कि भारत का कोई भी नागरिक/विदेशी नागरिक जो पाकिस्तान के किसी भी मेडिकल डेंटल कॉलेज में एमबीबीएस/बीडीएस या समकक्ष मेडिकल/डेंटल कोर्स में प्रवेश लेने का इच्छुक है, वह भारत में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में उपस्थित होने, नौकरी या उच्च शिक्षा का पात्र नहीं होगा।

इन लोगों को मिली छूट
नोटिस में आगे कहा गया है कि दिसंबर 2018 से पहले पाकिस्तान डिग्री कॉलेज संस्थानों में शामिल होने वालों को इसमें छूट दी जाएगी। हालांकि, प्रवासी और उनके बच्चे जिन्होंने पाकिस्तान में मेडिकल डिग्री या उच्च शिक्षा हासिल की है और भारत सरकार द्वारा नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं, वे नेशनल एग्जिट टेस्ट में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे या सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने के बाद भारत में रोजगार पा सकेंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय के सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+