लंदन: नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, 26 अप्रैल को अगली सुनवाई

लंदन। पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घपला करने के आरोपी नीरव मोदी को शुक्रवार क लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में मोदी की जमानत पर सुनवाई हो रही है। 19 मार्च को उसकी सेन्ट्रल लंदन से गिरफ्तारी हुई थी। 20 मार्च को नीरव मोदी ने अदालत में जमानत की अर्जी दी थी। कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज करते हुए पुलिस हिरासत में भेज दिया था और मामले की सुनवाई के लिए 29 मार्च की तारीख दी थी। जिसके बाद वह दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।कोर्ट में सुनवाई के बाद नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने नीरव मोदी की शर्त जमानत की याचिका को खारिज करते हुए 26 अप्रैल को अगली सुनवाई की तारीख दे दी।

Nirav Modi bail hearing in Westminster Magistrate court in London

अदालत में भारतीय अथॉरिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे टॉब केडमैन ने बकाया है कि अगर वेस्टमिंस्टर अदालत से नीरव मोदी को जमानत मिलती है तो हाईकोर्ट में इसके खिलाफ अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम उसे सलाखों के पीछे रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

पिछले साल जनवरी में पीएनबी में घोटाले का खुलासा हुआ था। इसमें नीरव मोदी के साथ उसके रिश्तेदार मोहुल चौकसी का नाम सामने आया था। ये दोनों घोटाले के उजागर होने से पहले ही विदेश भाग गए थे। नौ मार्च को नीरव मोदी से एक अखबार ने लंदन की सड़कों पर सवाल-जवाब किए थे। उसका एक वीडियो सामने आया था।उसके बाद लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत ने नीरव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था 19 मार्च को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+