क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

9 साल की उम्र में एलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रहा है ये लड़का, जल्द मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री

Google Oneindia News

ब्रसेस्ल्स। यूरोपीय देश बेल्जियम का रहने वाला ये लड़का महज 9 साल की उम्र में ही ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाला है। लॉरेन सिम्नस नाम का ये होनहार लड़का इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। लॉरेन इंडोवन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रहा है। ये ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए भी काफी कठिन कोर्स माना जाता है।

Laurent Simons, bachelor degree, belgium, बेल्जियम, लॉरेन सिम्नस, ग्रेजुएशन की डिग्री

यूनिवर्सिटी स्टाफ का कहना है कि लॉरेन दिसंबर में अपनी डिग्री पूरी कर लेगा। लॉरेन के पिता का कहना है कि वह इसके बाद अपने बेटे को मेडिकल डिग्री के साथ-साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की पढ़ाई भी करवाएंगे। लॉरेन की मां लेडिया और पिता अलेक्जेंडर का कहना है कि उन्हें लॉरेन के दादा-दादी से इस बात का पता चला था कि लॉरेन में कुछ अलग है।

बाद में उसके शिक्षकों ने भी इस बात पर सहमति जताई थी। जब उसकी अध्यापिका उसकी प्रतिभा की जांच करने के लिए परीक्षा ले रही थीं, तो वह लगातार परीक्षा देता जा रही था। लॉरेन वैसे तो डॉक्टरों के परिवार से आता है, लेकिन उसके परिवार में कोई इस बात का पता नहीं लगा सका है कि आखिर लॉरेन की याद करने की क्षमता इतनी अच्छी कैसे है। लॉरेन के शिक्षकों का कहना है कि वह काफी होशियार लड़का है और सब तुरंत समझ जाता है।

लॉरेन कहता है कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग उसका पसंदीदा विषय है और वह मेडिसिन की पढ़ाई भी करना चाहता है। लॉरेन के पिता का कहना है कि वह उसे उसकी पसंद का काम करने से नहीं रोकते हैं, जो वो करना चाहता है करता है। वो अपने फोन पर गेम खेलता है। अपने कुत्ते के साथ खेलता है। जो काम बच्चे बड़े होकर करने का सोचते हैं, वो काम लॉरेन इतनी सी उम्र में कर चुका है।

भूमि पेडनेकर: 'ऐसी फिल्में नहीं कर सकती जो स्त्री-विरोधी हों'भूमि पेडनेकर: 'ऐसी फिल्में नहीं कर सकती जो स्त्री-विरोधी हों'

Comments
English summary
nine year old boy is on course to gain bachelor degree in belgium.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X