Sudan Plane Crash: सूडान में भीषण विमान हादसा, 4 सैनिकों समेत 9 की मौत, वजह भी आई सामने
Sudan Air Crash: अफ्रीकी देश सूडान में शनिवार को एक प्लेन क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस विमान में चार सैनिक भी मौजूद थे। विमान के क्रैश होने की वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के बाद पायलट विमान पर से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते विमान हादसा का शिकार हो गया।
इस बीच रविवार को खार्तूम सूडान ( Sudan) की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच युद्ध के 100वें दिन में प्रवेश कर गया। युद्ध के बीच विमान का क्रैश होना सूडान की सेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सूडान विमान हादसा (Sudan Plane Crash)
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सूडान की सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच 15 अप्रैल को शुरू हुआ युद्ध रविवार को 100वें दिन में प्रवेश कर गया और दारफुर क्षेत्र में रॉकेट हमले में कम से कम 16 लोग मारे गए।
स्थानीय वकील संघ के अनुसार, यह घटना दक्षिण दारफुर राज्य की राजधानी न्याला में हुआ। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा, चाड के पास इसकी राजधानी एल-जेनिना सहित पश्चिम दारफुर में स्नाइपर्स द्वारा लोगों को निशाना बनाने और हजारों निवासियों के सीमा पार भागने की भी खबरें थीं।
अलजजीरा के मुताबिक हजारों लोग पश्चिमी दारफुर क्षेत्र से भागते दिख रहे हैं और पड़ोसी चाड की सीमा तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अल जजीरा ने हिबा मोर्गन के हवाले से बताया कि पश्चिम दारफुर के चाड पहुंचे शरणार्थियों के साथ हिंसा में उच्च वृद्धि देखी जा रही है, उनका कहना है कि उन्हें उनकी जातीयता के आधार पर आरएसएफ से संबद्ध मिलिशिया द्वारा निशाना बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications