Corona: फिलीपींस में डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं तो मरीजों को कौन बचाए? 9 डॉक्टर्स गंवा चुके हैं अपनी जान
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस समय दुनिया के 197 देश कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रहे है। ईटली, इरान और सुपर पॉवर अमेरिका जैसे देशों ने भी इस महामारी के आगे घुटने टिकाने पर मजबूर हैं। भारत में कोरोना वायरस का मामला 600 के पार जा चुका है वहीं, फिलीपींस की बात करें तो इस महामारी से मरीजों को बचाने वाले डॉक्टर ही अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक फिलीपींस में इस महामारी से लड़ते हुए 9 डॉक्टर्स अपनी जान गंवा चुके हैं।

9 डॉक्टरों की महामारी से गई जान
फिलीपीन की शीर्ष मेडिकल एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश में नौ डॉक्टरों की मौत हो गयी है। गौरतलब है कि फिलीपीन अभी विकास की पटरी पर है और वहां की मेडिकल व्यवस्था की हालत भी ज्यादा अच्छी नहीं है। अस्पतालों में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या क्षमता के मुकाबले बहुत ज्यादा है यहां तक की महामारी से लोगों को बचाने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए भी वहां उपकरण नहीं है। नौ डॉक्टरों की मौत की खबर फिलीपीन के स्वास्थ्य संकट को उजागर कर रही है।

फिलीपीन मे कोरोना से गई 38 लोगों की जान
प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलीपीन मे कोरोना वायरस से अभी तक 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश के मुख्य द्वीप लुजोन में करीब 5.5 करोड़ की आबादी रहती है लेकिन कोरोना वायरस के चलते वहां 2 सप्ताह से लॉकडाउन है। हालांकि डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बंदी के बाद भी वहां संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को फिलीपीन मेडिकल एसोसिएशन ने बताया कि इस महामारी ने उनसे 9 डॉक्टरों की भी जान ले लगी है और स्वास्थ्यकर्मियों को पूरी सुरक्षा भी नहीं मिल पा रही है।

अस्पतालों में छमता से कहीं ज्यादा मरीज
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बेनितो एतिन्जा ने बताया कि इस खबर से मैं बहुत दुखी हूं, अगर मेरा बस चलता तो सबसे पहले मरीजों का इलाज करने वालों की जांच की जाती, फिर सात दिन बाद उनकी भी जांच की जाती क्योंकि उनसे भी संक्रमण फैल सकता है। बुधवार को मनीला के तीन बड़े अस्पतालों ने सरकार को बताया था कि उनके पास क्षमता से कहीं ज्यादा मरीज हैं और अब वह कोरोना वायरस से संक्रमित और मरीजों को भर्ती नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें: FAKE VIRAL: कोरोना पीड़ित डॉक्टर मौत से पहले बच्चों से मिला आखिरी बार, जानिए इस फोटो की सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications