राष्ट्रपति ट्रंप के रिश्तों के बारे में बोली निक्की हेली, दिया ये जवाब
वाशिंगटनः डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद निक्की हेली उनकी टीम का एक अहम हिस्सा बन गई हैं। निक्की हेली को डोनाल्ड ट्रंप का काफी करीबी माना जाता है। हाल ही में एक किताब में निक्की और ट्रंप के बारे में काफी कुछ कहा गया था, इस पर निक्की ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। निक्की इस तरह की बातों को "घृणित" और "आक्रामक" अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी सफल महिला पर हमला करना का ये सबसे खराब तरीका है।

किताब में लगाए गए थे कई आरोप
मिशेल वोल्फ द्वारा लिखी गई Fire and Fury नाम की एक किताब में राष्ट्रपति ट्रंप और निक्की के रिश्तों के बारे में काफी कुछ लिखा गया है। इसके बाद से अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हैली के रिश्तों की चर्चा होने लगी थी। वुल्फ ने अपनी किताब में लिखा था कि निक्की राष्ट्रपति के उत्तराधिकारी की तरह दिखा रही हैं।

निक्की ने किया सारे आरोपों को खारिज
एक इंटरव्यू में बोलते हुए निक्की हैली ने वुल्फ की किताब में लगाए गए सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कभी भी रोमांटिक संबंध नहीं रहे। साथ ही निक्की ने उस दावे को भी गलत बताया जिसमें कहा गया था कि वो कभी ट्रंप के साथ जहाज या ओवल में अकेले समय बिताती थीं। निक्की ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ जब उन्होंने ट्रंप के साथ किसी भी हजाज में अकेले समय बिताया हो।

निक्की ने दिया जवाब
निक्की ने कहा कि मैं एक बार एयर फोर्स वन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ थीं और वहां बहुत लोग मौजूद थे। निक्की ने कहा कि किताब में कहा गया है कि में जुलाई के महीने में वाशिंगटन से लोंग आईसलैंड की फ्लाइट में अकेली थी और मैं उनसे बहुत बाते करती हूं, मेरी राजनीति भविष्य के बारे में काफी कुछ कहा गया है। लेकिन इन सारी बातों में कोई भी सच्चाई नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications