Niger river Accident: नाइजीरिया में बड़ा नाव हादसा, नाइजर नदी में पलटी नाव, 27 लोगों की मौत, 100 से अधिक लापता
Niger river Accident: नाइजीरिया में नाइजर नदी के भीतर नाव पलटन से कई लोगों की मौत हो गई है। हादसे को लेकर ताजा अपडेट के मुताबिक, अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुआ है। पानी में गायब हुए लोगों की तलाश जारी है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि शुक्रवार को हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी नाव एक अनाज मंडी की ओर बढ़ रही थी। हादसे के वक्त नाव में करीब 200 लोग सवार थे।
नाइजीरिया की नाइजर नदी में बोट पलटने की घटना में मौतों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल लापता लोंगों की तलाश जारी है। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हादसे के बाद नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी राहत बचाव कार्य में जुटी है।

नाइजीरिया की राहत बचाव कार्य एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडु ने बताया कि हादसे के वक्त नाव यात्रियों से भरी थी। इसमें लगभग 200 यात्री सवार थे। ये बोट कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रही थी। हादसे में करीब 27 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग लापता हो गए। लापता होने वाले यात्रियों में सबसे अधिक महिलाएं हैं।
नाइजीरिया के दूरदराज के हिस्सों में वाहनों में भीड़भाड़ आम है क्योंकि वहां अच्छी सड़कों की कमी है जिसके कारण लोगों के पास कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के संचालन के प्रभारी जस्टिन उवाज़ुरुओनी के अनुसार, कोगी के अधिकारियों को अभी तक घटना के सटीक स्थान का पता नहीं चल पाया है और वे अन्य एजेंसियों से भी सहायता मांग रहे हैं।
बता दें कि अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह देश जल परिवहन के लिए सुरक्षा उपायों और नियमों को लागू करने के लिए संघर्ष कर रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया, राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (NIWA) के प्रवक्ता मकामा सुलेमान ने कहा कि नाव में ज्यादातर व्यापारी सवार थे, जो मध्य कोगी राज्य में मिस्सा समुदाय के थे और पड़ोसी राज्य नाइजर में एक साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहे थे।
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications