क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नाइजीरिया में बोको हराम ने 100 से ज्यादा स्कूली लड़कियों को किया अगवा

Google Oneindia News

नई दिल्ली। नाइजीरिया में एक बार फिर बोको हराम ने स्कूल लड़कियों को निशाना बनाया है। नाइजीरियाई पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इस सप्ताह आर्म्ड ग्रुप बोको हराम ने नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत में एक स्कूल पर अटैक कर, दर्जनों लड़कियों को अगवा कर लिया। नाइजीरिया के योबो स्टेट के पुलिस कमिशनर ने कहा कि बोको हराम ने सोमवार को दापची टाउन में एक सेकंडरी स्कूल को निशाना बनाते हुए 111 स्कूली लड़कियों को अगव कर लिया है। हालांकि, उत्तरी नाइजीरियाई अधिकारियों ने बताया है कि 50 स्कूली लड़कियां लापता है।

नाइजीरिया: बोको हराम ने 111 स्कूली लड़कियों को किया अगवा

अल जजिरा रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस स्कूल पर अटैक हुआ था, उसमें से 926 में से 815 स्टूडेंट्स मंगलवार को वापस स्कूल में दिखाई दिए। अब्दुमालिकी सुनमोनू ने कहा कि कहा कि अटैक के बाद जब हॉस्टल में छानबीन की गई, तब कई लड़कियां गायब पाई गई। सुनमोनू ने कहा कि छात्राओं के अपहरण को लेकर अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। सुनमोनू ने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील परिस्थिति है। हालांकि, बोको हराम ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पश्चिमी अफ्रीका में सक्रिय जिहादी संगठन बोको हराम ने इस घटना के बाद एक बार फिर उन माता-पिता के जहन में खौफ पैदा कर दिया है, जिन्होंने 2014 में नाइजीरिया में कई स्कूली लड़कियों का अपहरण कर दिया था। उस वक्त बोको हराम ने नाइजीरिया के चिबोक प्रांत में 276 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था।

नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने के लिए 2009 में जब से बोको हराम अस्तित्व में आया है, तब से पिछले करीब 10 सालों में 20,000 से अधिक लोगों की मौत और करीब 20 लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। वहीं, पिछले एक साल में बोको हराम ने हजारों स्कूली लड़कियों और बच्चों का अपहरण कर चुके हैं।

Comments
English summary
Nigeria: at least 111 Nigerian girls feared abducted by Boko Haram
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X