Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी के इनवाइट पर आज रात भारत आएंगे श्रीलंका के नए राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

कोलंबो। हाल ही में श्रीलंका के राष्‍ट्रपति चुने गए गोटाबाया राजपक्षे आज अपने पहले विदेश दौरे का आगाज करेंगे। उनका पहला पड़ाव भारत है और वह आज रात राजधानी दिल्‍ली पहुंचेंगे। राजपक्षे दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं और शुक्रवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होनी है। 17 नवंबर को गोटाबाया श्रीलंका के नए राष्‍ट्रपति चुने गए हैं। उनके राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इनवाइट लेकर कोलंबो पहुंचे थे। जयशंकर ने उनसे खास मुलाकात की और उन्‍हें भारत आने का आमंत्रण दिया और राष्‍ट्रपति ने इसे स्‍वीकार कर लिया था।

gotabaya-rajapaksa.jpg

पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात

विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति गोटाबाया इस यात्रा के दौरान अपने भारतीय समकक्ष रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वाले हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति के सचिव पी. बी. जयसुंदरा, विदेश सचिव रविनाथ आर्यसिन्हा, ट्रेजरी सचिव एस. आर. एट्टीगेल, राष्ट्रपति के सलाहकार ललित वीरथुंज और राष्ट्रपति के निजी सचिव सुदेश्वर बांदरा यात्रा के दौरान राष्ट्रपति के साथ होंगे। श्रीलंकाई राष्ट्रपति से विदेश मंत्री जयशंकर शुक्रवार सुबह आईटीसी मौर्य में मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक स्वागत समारोह के बाद, राजपक्षे और मोदी दोपहर को बातचीत करेंगे। शाम को वह राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात करेंगे। शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम को स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी ने सबसे पहले दी बधाई

16 नवंबर को श्रीलंका में चुनाव हुए और राजपक्षे को 52 प्रतिशत से ज्‍यादा वोट हासिल हुए। सन् 1980 में राजपक्षे असम के जंगल वॉरफेयर स्‍कूल में कांउटर-इनसर्जेंसी कोर्स के लिए आए थे। इसके बाद सन् 1983 में वह तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्‍टाफ कॉलेज पहुंचे। यहां पर उन्‍होंने कमांड और स्‍टाफ कोर्स को पूरा किया। इसके अलावा उनके पास मद्रास यूनिवर्सिटी से डिफेंस स्‍टडीज में मास्‍टर्स की डिग्री भी है। राजपक्षे की जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहले वर्ल्‍ड लीडर थे जिन्‍होंने उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुने जाने की बधाई दी थी। इस टेलीफोन वार्ता पर भी पीएम ने राष्‍ट्रपति राजपक्षे को भारत आने का न्‍यौता दिया था। राजपक्षे ने भी पीएम मोदी को थैंक्‍यू कहा था। उन्‍होंने भारत के साथ मिलकर काम करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बनाए रखने का भरोसा पीएम मोदी को दिया था। पीएम मोदी ने इस दौरान राष्‍ट्रपति के सामने विश्‍वास जताया था कि उनके नेतृत्‍व में श्रीलंका प्रगति के रास्‍ते पर आगे बढ़ता रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+