नेवार्क से रोम की डरावनी यात्रा! 10 मिनट में फ्लाइट 28,000 फीट तक नीचे गिरी, फिर लौटा वापस
नेवार्क से रोम जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक फ्लाइट 510 के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटी। फ्लाइट महज 10 मिनट के अंदर ही हवा में हिचकोले खाते हुए 37,000 फीट से अचानक 28,000 फीट तक नीचे आ गई। फ्लाइट में सवार 270 यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स का दिल तेजी से धड़कने लगा। तभी भयानक अनुभव के साथ फ्लाइट को वापस यात्रियों समेत नेवार्क एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा।
फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रात 8:37 बजे रवाना हुई फ्लाइट 510 रोम नहीं पहुंच सकी। बोइंग 777 के केबिन में दबाव की समस्या के कारण फ्लाइट 510 ने रास्ता बदल दिया। विमान पलटने से पहले केवल 10 मिनट में लगभग 28,000 फीट नीचे गिर गया। पायलट को 270 यात्रियों और 14 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे विमान को मोड़ना पड़ा।

फ्लाइट में 270 यात्री समेत 14 क्रू मेंबर्स
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट 510 में 270 यात्रियों और 14 क्रू मेंबर्स सवार थे। फ्लाइट के 10 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरने के बाद पायलट ने अपनी सूझबूझ के साथ सभी को वापसी ले जाने का निर्णय लिया। सभी को सुरक्षित नेवार्क एयरपोर्ट पर उतारा। करीब 12:27 बजे फ्लाइट एयरपोर्ट पहुंची। जिसके बाद सभी को दूसरी फ्लाइट से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचाया गया।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका में ऐसी ही घटनाएं हुई थी। दिसंबर 2022 में यूनाइटेड एयरलाइंस का एक विमान 21 सेकंड में 775 फीट नीचे गिर गया था।












Click it and Unblock the Notifications