अमेरिका: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी, 4 साल की बच्ची और 2 महिला को लगी गोली
अमेरिका: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी, 4 साल की बच्ची समेत 3 महिला को लगी गोली
न्यूयॉर्क, 09 मई: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में बड़ा हादसा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां गोलीबारी हुई है। हमले में 3 लोगों को गोली लगी है। 4 साल की एक बच्ची समेत 2 महिला को गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी शनिवार (08 मई) को 7वें एवेन्यू और 44 वीं स्ट्रीट के चौराहे पर स्थानीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से पहले हुई है। (रात 9:00 बजे GMT)। पुलिस ने कहा दो महिला सहित एक बच्ची, जिसको गोली लगी है, वो लोग वहां घूमने आए थे। बच्ची और महिला को गोली उस वक्त लगी जब उसका परिवार खिलौने खरीद रहा था। तीनों लोगों को पैर में गोली मारी गई है। बच्ची की उम्र 4 साल है। वहीं एक महिला की उम्र 46 साल है और दूसरी की 23 वर्षीय है। ये सब लोग रोड आइलैंड के रहने वाले थे।
पुलिस ने साफ किया है कि गोलीबारी घायल हुए तीनों लोगों की कोई हिस्सेदारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी की घटना किसी विवाद को लेकर हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस आयुक्त Dermot Shea ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि तीनों घायलों का इलाज Manhattan अस्पताल में किया जा रहा है। तीनों खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी दो से चार आदमियों के बीच बहस के बाद हुई। शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने गवाहों के लिए अपील जारी की और एक वांछित व्यक्ति के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं।