New Variant of COVID:जानें साउथ अफ्रीका के अलावा किन देशों तक फैल चुका है ये नया वैरिएंट
नई दिल्ली, 26 नवंबर। भारत सहित कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोनावायरस के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। बी.1.1.529 के रूप में पहचाने जाने वाले, नए वैरिएंट को 'सबसे खराब' सुपर-म्यूटेंट कोविड वैरिएंट बताया जा रहा है जो कि कोरोना वैक्सीन को कम से कम 40 प्रतिशत कम प्रभावी बना देगा। इस नए वैरिएंट को 'Nu' नाम दिए जाने की उम्मीद है।

इस स्ट्रेन में 32 म्यूटेशन होते हैं, जिनमें से कई वैज्ञानिकों का कहना है कि ये अत्यधिक तेजी से फैलने वाला और वैक्सीन-प्रतिरोधी है और इसके स्पाइक प्रोटीन में किसी भी अन्य प्रकार की तुलना में अधिक परिवर्तन होते हैं। दिसंबर 2020 में भी, दक्षिण अफ्रीका बीटा संस्करण की उपस्थिति की रिपोर्ट करने वाला पहला देश था, जो बाद में लगभग 70 देशों में फैल गया।

यही दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नए वैरिएंट फैलने के बाद दुनिया भर में हडकंप मचा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में पाए गए इस तेजी से फैलने वाले नए वैरिंएट को लेकर डब्ल्यूएचओ दक्षिण अफ्रीका से हवाई यातायात को बंद करने की बात कही है। इसके साथ ही दुनिया भर के किन देशों में ये नए प्रकार का कोरोना वैरिएंट फैल चुका है इसके संबंध में बैठक कर रहा है।
जानें वो कौन से देश हैं जहां ये नया वैरिएंट केस मिला है
दक्षिण अफ्रीका
कोरोना के इस नए वैरिएंट के केस की पुष्टि कई अन्य देशों में भी हुई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान ने कहा कि नए बी.1.1.1.529 वैरिएं के 22 मामले सामने आए हैं। लेकिन यह जीनोमिक विश्लेषण के रूप में अधिक मामले होने की पुष्टि भी की गई है। यहां की अन्य एनजीएस-एसए प्रयोगशालाएं अधिक मामलों की पुष्टि कर रही हैं। नए केसों की तेजी से पुष्टि हो रही है खासकर गौतेंग, उत्तर पश्चिम और लिम्पोपो में।
बोत्सवाना
बोत्सवाना में COVID के नए स्ट्रेन का पता चला है। इंपीरियल कॉलेज के एक वायरोलॉजिस्ट डॉ टॉम पीकॉक ने कहा कि बोत्सवाना वैरिएंट में पाए जाने वालेम्यूटेशन का संयोजन भयानक है। उन्होंने कहा कि बी.1.1.1.529 नाम का वैरिएंट यहां और बुरी स्थिति ला सकता है।
इज़राइल
इज़राइल में, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने मलावी से लौटे एक यात्री में नए कोरोनावायरस वैरिएंट के देश के पहले मामले का पता लगाया है। यात्री और दो अन्य संदिग्ध डिसीज के कारण आइसोलेशन में रखा गया है। इस मरीज को तीनों को टीका लगाया गया है लेकिन यह वर्तमान में उनके ऊपर टीका अभी भी प्रभावी है या नहीं ये जांच की जा रही है।
हॉन्ग कॉन्ग
नया वेरिएंट हॉन्ग कॉन्ग में भी मिल गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो हांगकांग पहुंचने वाले यात्रियों में नए कोविड-19 स्ट्रेन के दो मामले पाए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के तकनीकी कार्य समूह के नए वैरिएंट का आकलन करने के लिए शुक्रवार को बैठक होने की बात कही गई है।












Click it and Unblock the Notifications