Nepal: सुशीला कार्की कितनी अमीर हैं? काशी से है गहरा नाता, 73 वर्षीय महिला को Gen Z क्‍यों बनाना चाहते हैं PM

Sushila Karki net worth: नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में Gen Z के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच एक दिन पहले केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब सुशीला कार्की नेपाल देश की कमान संभाल सकती हैं। प्रधानमंत्री की दौड़ में पहले बालेन शाह का नाम भी सामने आया था, लेकिन अब 73 वर्षीय सुशीला कार्की को Gen Z युवाओं की पसंद के रूप में देखा जा रहा है।

सुशीला कार्की न केवल एक अनुभवी न्यायाधीश और लेखक हैं, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने कड़े रुख के लिए भी जानी जाती हैं। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रहकर इतिहास रच चुकी सुशीला कार्की अगर नेपाल की प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालती हैं तो वो नेपाल की पहली महिला पीएम होंगी।

Sushila Karki net worth

बता दें 2016 में जब सुशीला नेपाल की चीफ जस्टिस बनीं, उस समय कार्यकाल में नेपाल के राष्ट्रपति, संसद के स्पीकर और मुख्य न्यायाधीश तीनों पद महिलाओं के पास थे, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। सुशीला कार्की को भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके साहसिक फैसलों के लिए जाना जाता है, जिसमें एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजना शामिल है। उन्होंने नेपाली महिलाओं को अपने बच्चों को नागरिकता देने के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी दिए।

73 वर्षीय महिला को Gen Z क्‍यों बनाना चाहते हैं PM?

हाल ही में, Gen Z के युवाओं ने भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया ऐप्स पर लगे प्रतिबंध के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने एक वर्चुअल मीटिंग आयोजित कर सुशीला कार्की को नई सरकार का प्रमुख बनाने का निर्णय लिया। इस बैठक में लगभग 5,000 लोग शामिल हुए।

सुप्रीम कोर्ट में जज रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण और बड़े फैसले सुनाए, जिनके कारण कुछ सरकारें भी उनके विरोध में खड़ी हो गईं। नेपाल में लाखों महिलाओं के लिए सुशीला कार्की एक प्रेरणास्रोत हैं। उनके मजबूत और निष्पक्ष फैसलों ने समाज पर गहरा प्रभाव डाला है।

Gen Z नेता रक्ष्या बम ने कहा, "हमने सुशीला कार्की को नए सरकार के प्रमुख के रूप में प्रस्तावित किया है। आज इसे औपचारिक रूप से अंतिम रूप दिया जा रहा है।" उनकी ईमानदारी और संघर्ष के लिए उन्हें व्यापक रूप से सराहा जा रहा है।

2017 में सत्ताधारी सरकार उनके कुछ फैसलों से नाखुश हुई थी और उनके खिलाफ महाभियोग की पेशकश भी की गई थी। अब Gen Z के समर्थन से सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने की तैयारी में हैं।

सुशीला कार्की का काशी से गहरा नाता

सुशीला कार्की ने 1975 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। बनारस में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने दुर्गा प्रसाद सुबेदी से शादी की, जो उस समय नेपाली कांग्रेस के एक प्रमुख युवा नेता थे।

कितनी संपत्ति की मालिक हैं सुशीला कार्की?

हालांकि सुशीला कार्की की व्यक्तिगत संपत्ति से संबंधित कोई विश्वसनीय या सत्यापित जानकारी नहीं उपलब्ध नहीं है। सुशीला कार्की की संपत्ति का अनुमान 10 से 20 लाख रुपये तक लगाया जा रहा है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर पेंशन मिलती है, साथ ही उनकी लिखी किताबों से भी रॉयल्टी आती है। अपनी ईमानदार छवि और सख्त रवैये के लिए सुशीला कार्की को पूरे नेपाल में जाना जाता है।

हालांकि फरवरी 2025 में 'पीपल एआई' नामक एक वेबसाइट ने उनकी नेट वर्थ 1.78 मिलियन अमेरिकी डॉलर बताई थी। हालांकि, यह आंकड़ा सत्यापित नहीं है और यह वेबसाइट सेलिब्रिटी की अनुमानित संपत्ति प्रकाशित करने के लिए जानी जाती है, जिसकी सटीकता के बारे में हमारी वेबसाइट वनइंडिया कोई दावा नहीं करती है।

Nepal Sushila Karki net worth

इसी तरह, एक अन्य वेबसाइट ने उनकी संपत्ति 1 मिलियन से 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बीच बताई है, लेकिन इस दावे के पीछे भी कोई पारदर्शी स्रोत या आधार प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसलिए इन आंकड़ों की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+