Balen Shah India Visit: भारत आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह, PM मोदी का न्योता किया स्वीकार
Balen Shah India Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनियुक्त और सबसे युवा प्रधानमंत्री बालेन शाह को भारत आने का न्योता दिया है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीएम बालेन ने इस निमंत्रण को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है।
यह दौरा दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों को और भी मजबूती देने के इरादे से देखा जा रहा है।

Nepal PM Balen Shah: 35 साल की उम्र में बने PM
35 साल की उम्र में नेपाल की कमान संभालने वाले बालेन शाह एक पूर्व रैपर और स्ट्रक्चरल इंजीनियर हैं। काठमांडू के मेयर के रूप में अपनी धाक जमाने के बाद, उन्होंने हालिया चुनावों में शानदार जीत हासिल की। उनकी यह पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी, जो उनके राजनीतिक जीवन के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।
Modi-Balen meeting: PM मोदी का खास न्योता
पीएम मोदी ने बालेन शाह को फोन कर जीत की बधाई दी थी और साथ ही भारत आने का न्योता भी दिया। भारत हमेशा से 'नेबरहुड फर्स्ट' यानी पड़ोसियों को प्राथमिकता देने की नीति पर चलता रहा है। मोदी चाहते हैं कि नेपाल की इस नई और युवा सरकार के साथ मिलकर विकास के नए रास्तों पर काम किया जाए।
ये भी पढे़ं: Nepal Education Reform: 5वीं तक नो एग्जाम, छात्र राजनीति बंद! Balen Shah ने बदल दी नेपाल की पूरी शिक्षा नीति
विदेश मंत्री की पुष्टि
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने मॉरीशस में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के दौरान इस दौरे पर चर्चा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि बालेन शाह जल्द ही भारत का दौरा करेंगे। खनाल के अनुसार, पीएम बालेन भारत के साथ आर्थिक और तकनीकी सहयोग को लेकर काफी सकारात्मक हैं।
ये भी पढे़ं: Nepal PM Balen: निशा मेहता कौन? बालेन सरकार में बनीं स्वास्थ्य मंत्री, दिल्ली-ग्वालियर से है खास रिश्ता
दोस्ती के नए मायने
इस मुलाकात से जलविद्युत (hydro-power), डिजिटल पेमेंट और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में बड़े समझौतों की उम्मीद है। जहां नेपाल को भारत के बड़े बाजार की जरूरत है, वहीं भारत भी नेपाल के साथ सुरक्षा और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करना चाहता है। यह यात्रा एशिया की राजनीति में एक नई शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications