Nepal Elections 2026: Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद नेपाल में आज मतदान,बालेन शाह या गगन थापा-किसके साथ हैं युवा वोटर?
Nepal Elections 2026: नेपाल के भविष्य का फैसला गुरुवार, 5 मार्च 2026 मतपेटियों में बंद हो जाएगा। पिछले साल हुए 'Gen-Z' के आंदोलन के बाद, जिसने के.पी. शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका था, आज नेपाल की जनता अपनी अगली सरकार चुनने के लिए मतदान कर रही है।
कड़ी सुरक्षा और भविष्य की नई उम्मीदों के बीच हो रहे इस चुनाव पर पूरी दुनिया, विशेषकर भारत और चीन की नजरें टिकी हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

पिछले साल के जन-विद्रोह के बाद यह पहला मौका है जब देश की युवा शक्ति सीधे तौर पर सत्ता की दिशा तय करने वाली है। अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने नागरिकों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए इसे बताया है।
Balen Shah, KP Oli vs Gagan Thapa का मैदान में त्रिकोणीय मुकाबला-कौन बनेगा प्रधानमंत्री?
इस बार मुख्य मुकाबला तीन अलग-अलग विचारधाराओं और पीढ़ियों के बीच है:
बालेन शाह (Balendra Shah): काठमांडू के पूर्व मेयर और मशहूर रैपर। युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बालेन 'नेशनल इंडिपेंडेंट पार्टी' की ओर से पीएम पद के दावेदार हैं। वे व्यवस्था परिवर्तन के प्रतीक माने जा रहे हैं।
गगन थापा (Gagan Thapa): नेपाली कांग्रेस के युवा और ओजस्वी नेता। उदारवादी छवि और भारत के साथ संतुलित रिश्तों के पैरोकार।
के.पी. शर्मा ओली (KP Sharma Oli): कम्युनिस्ट दिग्गज जिनकी सरकार पिछले साल जन-आक्रोश के कारण गिरी थी। विवादों के बावजूद उनकी पकड़ अभी भी एक बड़े वर्ग पर कायम है।
पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' भी मैदान में हैं, जो सत्ता के समीकरण बिगाड़ने की क्षमता रखते हैं।
Nepal Gen Z Uprising Impact- चुनाव का गणित: 275 सीटों का फैसला
नेपाल की प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) के 275 सदस्यों को चुनने के लिए वोटिंग हो रही है। 165 सीटें पर प्रत्यक्ष मतदान (Direct Voting) के जरिए और 110 सीटें पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व (Proportional System) के जरिए चुनाव होंगे।
मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। नेपाल चुनाव आयोग के अनुसार, प्रत्यक्ष मतदान के नतीजे 24 घंटे के भीतर और आनुपातिक सीटें 1-2 दिन में साफ हो जाएंगी। बता दें कि देश भर में 3.30 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिनमें 80,000 नेपाली सेना के जवान शामिल हैं। पाली सेना ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिए संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रही है।
भारत-नेपाल सीमा 2 मार्च की आधी रात से 5 मार्च की आधी रात तक के लिए पूरी तरह सील है। सरकार ने 4, 5 और 6 मार्च तीन दिन की सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। चुनाव आयोग ने मीडिया को नतीजों से पहले एग्जिट पोल या ओपिनियन पोल दिखाने से मना किया है ताकि निष्पक्षता बनी रहे।
Nepal Elections 2026 में कितना है 'Gen-Z' का प्रभाव ? क्या हैं मुख्य मुद्दे
इस चुनाव में करीब 10 लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं, जो पिछले साल के आंदोलन की उपज हैं। उनके लिए मुख्य मुद्दे हैं भ्रष्टाचार और बेरोजगारी: नेपाल में युवाओं का पलायन और नौकरी की कमी सबसे बड़ा दर्द है। भारत नेपाल के व्यापार का 66% और चीन 14% व्यापार और भारी कर्ज के साथ संतुलन बनाना नई सरकार की बड़ी चुनौती होगी।
भारत और चीन के लिए क्यों है यह चुनाव खास?
नेपाल में आने वाली सरकार यह तय करेगी कि हिमालयी क्षेत्र में शक्ति का संतुलन किस ओर झुकेगा। गगन थापा और नेपाली कांग्रेस को परंपरागत रूप से भारत का करीबी माना जाता है, जबकि केपी ओली का झुकाव अक्सर चीन की ओर रहा है। वहीं बैलेन शाह 'नेपाल फर्स्ट' की नीति की बात कर रहे हैं, जो दोनों पड़ोसियों के लिए नया अनुभव हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications