27 साल जेल में बिताए, फिर बहुमत के साथ बने उसी देश के राष्ट्रपति, 10 पॉइंट्स में जानें कौन थे नेल्सन मंडेला?

Nelson Mandela Day 2023: 18 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके पीछे मंडेला का संघर्षपूर्ण जीवन है। जिसकी तस्वीर से हम आपको रूबरू करा रहे हैं।

Nelson Mandela Day 2023: 18 जुलाई को इतिहास के पन्नों में अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेल्‍सन मंडेला (Nelson Mandela) को दुनिया में शांतिदूत के रूप में जाना जाता है। इन्होंने साउथ अफ्रीका में अहिंसा की राह पर चलकर रंगभेद के खिलाफ एक लंबी लड़ाई लड़ी। 27 साल जेल में बिताए। फिर देश के राष्ट्रपति बने।

अपने आंदोलन को लेकर इन्हें साउथ अफ्रीका का 'गांधी' भी कहा जाता है। मंडेला अपनी जवानी में एक जुनूनी बॉक्सर भी रहे हैं। मंडेला का जीवन दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी शक्ति का प्रदर्शन करता है। आइए 10 पॉइंट्स में जानते हैं इस शख्सियत के बारे में खास बातें..

Nelson Mandela
  • 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका में एक बच्चे ने जन्म लिया। जिसका नाम नेल्सन रोलीह्लला मंडेला रखा गया।
  • नेल्सन के बचपन में ही पिता की मौत हो गई। संघर्षपूर्ण जीवन बीता। 1944 में राजनीति में पहली बार कदम रखा।
  • 1944 में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल होने के बाद नेल्सन मंडेला ने रंगभेद के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया।
  • अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग की स्थापना की। 1947 में नेल्सन रोलीह्लला मंडेला इसके सचिव चुने गए।
  • 1962 में मंडेला पर मजदूरों को हड़ताल के लिए उकसाने और बिना अनुमति देश छोड़ने के आरोप लगा। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
  • 1964 में मंडेला को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। 27 साल जेल में बिताए। 1990 में जेल से रिहाई मिली।
  • जेल में सजा काटने के दौरान मंडेला ने अपनी बायोग्राफी लिखी। जिसका नाम था लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम।
  • 1994 में मंडेला की बायोग्राफी प्रकाशित हुई। इसी साल दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद रहित चुनाव हुए। जिसमें मंडेला को जनता का भरपूर समर्थन मिला।
  • 10 मई 1994 को नेल्‍सन मंडेला बहुमत के साथ साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
  • 5 दिसंबर, 2013 में 95 साल की उम्र में नेल्सन मंडेला का निधन हो गया। उनके निधन पर विश्व स्तर पर शोक व्यक्त किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+