नए शोध में बड़ा खुलासा, पृथ्वी के नजदीक इस ग्रह पर फटे 37 ज्वालामुखी, नाम है Coronae
नई दिल्ली। शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल का ऐसा ग्रह है, जो कि मरकरी के बाद सबसे गर्म माना जाता है, इसके बारे में अभी तक यही माना जाता रहा है कि इसके ज्वालामुखी खत्म हो चुके हैं लेकिन नए शोध में दावा हुआ है कि इसमें एक दो नहीं बल्कि 37 ज्वालामुखी सक्रिय हैं, जो समय-समय पर फट रहे हैं, इन ज्वालामुखी को 'कोरोने' नाम दिया गया है।
Recommended Video

इस ग्रह पर धधक रहे हैं 37 ज्वालामुखी
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के वैज्ञानिकों ने इन सक्रिय ज्वालामुखियों की खोज की है और 3डी मॉडल्स के जरिए यह पता लगाया है कि ये कोरोने 50 करोड़ साल पहले नहीं जन्मे हैं, बल्कि हाल ही में उनकी उत्पत्ति हुई है, इस बारे में बात करते हुए मैरीलैंड के प्रफेसर लॉरेन्ट मॉन्टेसी ने कहा कि इस खोज के बाद अब शुक्र को लेकर विश्व के सारे वैज्ञानिकों की धारणा बदलेगी, ये ज्वालामुखी एक रिंग यानी अंगूठी के आकार के हैं, जो कि शुक्र के क्रस्ट एरिया से बाहर आए हैं।
नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित हुआ शोध
इस शोध के बाद ये बात सिद्ध हो गई की शुक्र ग्रह की टेक्टोनिक प्लेट्स शांत नहीं है, वहां भी भूकंप आ रहे हैं, इस ज्वालामुखीय विस्फोटों की रिपोर्ट नेचर जियोसाइंस में प्रकाशित हुई है।

खास बातें
- शुक्र यानी वीनस, सौरमंडल का दूसरा ग्रह है, जिसका नामकरण प्रेम और सौंदर्य की रोमन देवी पर हुआ है।
- यह चंद्रमा के बाद यह रात्रि आकाश में सबसे चमकीली प्राकृतिक वस्तु है।
- शुक्र पृथ्वी के निकटतम है।
- शुक्र सल्फ्यूरिक एसिड युक्त परावर्तक बादलों की एक अपारदर्शी परत से ढका हुआ है।
- शुक्र आकार व द्रव्यमान में पृथ्वी के समान है और इसी वजह पृथ्वी की 'बहन' या 'जुड़वा' कहा जाता है।

शुक्र ग्रह को 'शुभ ग्रह' कहते हैं
जबकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना जाता है, यह ग्रह को भौतिक सुख, संपन्नता, कला शोहरत, भोग विलासिता, सौन्दर्य, काम वासना और ऐश्वर्य आदि का कारक माना जाता है। शुक्र को वृष और तुला राशि का स्वामी माना जाता है, इसलिए ये जिनका स्वामी होता है वो अक्सर, संगीत, शिक्षा, कला या मीडिया जगत के लोग होते हैं, इससे जातक के प्रेम की गणना भी की जाती है, इंसान के जीवन में प्रेम की कितना व कब आएगा इसकी जानकारी मिलती है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications