नवाज शरीफ का पाकिस्तान लौटने का रास्ता साफ, इमरान खान की पार्टी हुई खल्लास.. फिर बनेंगे PM, डील फाइनल!

Pakistan News: पाकिस्तान ने एक कानून बनाया है, जो सांसदों को पद से अयोग्य ठहराए जाने की अवधि को सीमित करता है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज शरीफ सरकार के बनाए गये इस कानून ने निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वापस पाकिस्तान लौटने का रास्ता साफ कर दिया है।

मेडिकल ग्राउंट पर लाहौर हाई कोर्ट से चार सप्ताह की जमानत मिलने के बाद वह नवंबर 2019 से यूनाइटेड किंगडम के लंदन में आत्म-निर्वासन में हैं। लंदन रवाना होने से पहले, पाकिस्तान तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ, अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे।

Pakistan News

वह कौन सा विधेयक है, जिसने नवाज़ शरीफ़ की पाकिस्तान और उनवकी राजनीति में संभावित वापसी को संभव बना दिया है? आगे क्या हो सकता है? आइये समझते हैं

नवाज की 'घर वापसी' वाला कानून

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबित, रविवार (25 जून) को, पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने चुनाव (संशोधन) अधिनियम 2023 पारित किया है, जिससे अदालतों को केवल "सिर्फ पांच साल के लिए" सांसदों को अयोग्य घोषित करने की अनुमति दी गई है। यानि, अब पाकिस्तान की अदालतें, किसी नेता को पांच साल से ज्यादा वक्त तक के लिए चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगा सकती हैं।

डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है, कि पाकिस्तान चुनाव अधिनियम की धारा 232 (योग्यताएं और अयोग्यताएं) में संशोधन में कहा गया है, कि "पाकिस्तान में अगर किसी व्यक्ति को कोर्ट किसी मामले में दोषी ठहराता है, तो उस व्यक्ति के सांसदी या विधानसभा की सदस्यता को खत्म कर सकता है, उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा सकता है, लेकिन ये पाबंदी 5 सालों से ज्यादा वक्त के लिए नहीं हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि यह कानून पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) को देश के राष्ट्रपति से परामर्श किए बिना, एकतरफा चुनाव की तारीख निर्धारित करने का अधिकार भी देता है।

जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के अंतरिम राष्ट्रपति सादिक संजरानी ने सोमवार (26 जून) को इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया। संजरानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी की अनुपस्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम कर रहे हैं, जो हज यात्रा पर सऊदी अरब में हैं।

शहबाज सरकार ने इस कानून को बनाने के लिए जान-बूझकर आरिफ अल्वी के हज का समय चुना, ताकि आरिफ अल्वी के हाथों में वो फाइल नहीं जाए। आरिफ अल्वी इमरान खान की पार्टी के नेता हैं और वो खुले तौर पर इमरान खान की मदद कर रहे हैं।

Pakistan News

क्या नवाज़ शरीफ़ लौटेंगे?

इसकी पूरी संभावना है, कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई 73 वर्षीय नवाज राजनीति में वापसी करेंगे।

समाचार एजेंसी एएफपी ने राजनीतिक विश्लेषक हसन अस्करी के हवाले से कहा है, कि "सत्तारूढ़ पीएमएल-एन और उसके गठबंधन सहयोगी नवाज शरीफ को वापस राकिस्तान लाना चाहते हैं।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि नवाज आगामी आम चुनाव लड़ेंगे या नहीं, जो इस साल अक्टूबर में होने की उम्मीद है। मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल अगस्त में समाप्त होने वाला है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के संविधान के अनुसार, कार्यकाल समाप्त होने के 60 दिनों के भीतर नए आम चुनाव कराए जाने चाहिए।

अस्करी ने एएफपी को बताया, "नवाज शरीफ अगले चुनाव में पीएमएल-एन के मुख्य प्रचारक होंगे।" उन्होंने कहा, कि "उनकी वापसी पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से बहुत मददगार होगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं।"

दुबई में बड़ी मुलाकात

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पीएमएल-एन नेता नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस सप्ताह की शुरुआत में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में मुलाकात की है।

सूत्रों ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, कि नवाज की बेटी और पीएमएल-एन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज और पीपीपी अध्यक्ष और जरदारी के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी भी दुबई में इस बैठक में मौजूद थे। पीएमएल-एन और पीपीपी दोनों सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) का हिस्सा हैं।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की और अगले आम चुनाव में गठबंधन के सत्ता में आने पर कौन सा प्रमुख पद संभालेगा सहित चर्चा हुई।

इससे पहले इसी महीने जून में, 71 वर्षीय शहबाज़ शरीफ़ ने अपने बड़े भाई से ब्रिटेन से वापस आने, पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने और चौथी बार प्रधान मंत्री बनने का आग्रह किया था। वहीं, इमरान खान की पार्टी अब खत्म हो चुकी है और धीरे-धीरे उनकी तकदीर का फैसला किया जा रहा है। लिहाजा, अब पूरी संभावना है, कि नवाज शरीफ फिर से पाकिस्तान के प्रधाननंत्री बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+