Diplomacy: डोनाल्ड ट्रंप बन सकते हैं परेशानी! मोदी सरकार को निपटने के लिए 5 कौन से काम करने चाहिए?

US-India Diplomacy: रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में डोनाल्ड ट्रंप को आधिकारिक तौर पर पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है और डेमोक्रेटिक पार्टी में बाइडेन की दावेदारी पर मची कलह के बीच तमाम सर्वेक्षण बताते हैं, कि 5 नवंबर को होने वाले चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत और अमेरिका के संबंध काफी अच्छे रहे थे, लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे थे, जिनको लेकर दोनों देशों में सहमति नहीं बन पाई थी और अब जबकि ट्रंप की सत्ता में वापसी के पूरे आसार बन रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स का मानना है, कि भारत को पांच ऐसी नीतियों पर काम कर लेना चाहिए, ताकि ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत की जा सके।

Explore how India can adapt to Trump s five key policies against it focusing on trade security alliances and more for effective US diplomacy

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सी राजा मोहन, Institute of South Asian Studies के विजिटिंग प्रोफेसर हैं और इंडियन एक्सप्रेस के इंटरनेशनल अफेयर्स के कंट्रीब्यूटिंग एडिटर हैं, उन्होंने लिखा है, कि डोनाल्ड ट्रंप की अगर सत्ता में वापसी होती है, तो नई दिल्ली को पांच बातों पर काम करने की जरूरत होगी।

डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी जिन मुद्दों को फोकस में रख रही है, उनमें 'मुक्त व्यापार गठबंधन', 'इमिग्रेशन', 'चीन-अमेरिका रिश्ते', 'इंडो-पैसिफिक' प्रमुख हैं औ यदि ट्रंप फिर से चुने जाते हैं, तो वे अपने विश्वासों को दूसरों की बात माने बिना, ज्यादा आत्मविश्वास से लागू करेंगे, जैसा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में किया था।

सी राजा मोहन का मानना है, कि ऐसी परिस्थिति में भारत को अमेरिका के बारे में अपनी धारणाओं को बदलना होगा और इन संभावित बदलावों के अनुकूल खुद को ढालना होगा। पांच प्रमुख बदलावों के लिए भारतीय विदेश नीति के शीर्ष अधिकारियों को अमेरिका के बारे में अपनी समझ पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।

ट्रेड एंड इकोनॉमिक ग्लोबलाइजेशन

रिपब्लिकन कन्वेंशन ने ट्रम्प के वैश्वीकरण विरोधी रुख का समर्थन किया है, जिसका मकसद आउटसोर्सिंग को रोकना और अमेरिका को फिर से मैन्युफैक्चरिंग महाशक्ति बनाना है। और डोनाल्ड ट्रंप ने खुलकर कहा है, कि वो विदेशों से सामानों के आयात पर भारी भरकम टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप के पहले कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड को लेकर मनमुटाव रहा था और आखिरकार तक दोनों देश किसी समाधान तक नहीं पहुंच पाए थे। ट्रंप ने भारतीय सामानों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के लिए भारत को GSP से बाहर कर दिया था।

GSP का मतलब Generalized System of Preferences है, जो अमेरिका का एक व्यापारिक मॉडल है, जिसके तहत अमेरिका अपने सहयोगी देशों को व्यापार में छूट देता है। लेकिन, ट्रंप ने भारत को GSP से बाहर कर दिया था। जिसकी वजह से अमेरिका में भारतीय सामानों की कीमत काफी बढ़ गई थी। इस बार भी ट्रंप की यही नीति रहने वाली है, जबकि चीन जैसे देशों को लेकर उन्होंने ऐसा टैरिफ लाने की बात कही है, जिससे अमेरिका में चीनी सामानों का बिकना ही नामुमकिन हो जाएगा, खासकर इलेक्ट्रिक कारों का।

लिहाजा, भारत को इस चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए अपनी व्यापार रणनीतियों पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

सिक्योरिटी एंड एलायंस

सुरक्षा और गठबंधनों के मामले में भारत, यूरोप और एशिया में अमेरिकी के बाकी सहयोगियों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में है और ये वो क्षेत्र है, जहां अमेरिका को भारत की ज्यादा जरूरत है। दूसरी तरफ, रिपब्लिकन नेता, गठबंधनों में ज्यादा पारस्परिकता चाहते हैं, जिससे आक्रामक चीन के खिलाफ अमेरिका के साथ भारत की सैन्य साझेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। भारत को अमेरिका के साथ ज्यादा बोझ साझा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

हालांकि, भारत-अमेरिका के बीच तालमेल वास्तविक है, लेकिन दिल्ली अब तक इसे ठोस सैन्य व्यवस्था में बदलने में हिचकिचा रही है। यह विचार, कि दिल्ली किसी के साथ प्रतिबद्धता किए बिना सभी पक्षों के साथ संबंध बना सकती है, ट्रम्प के शासनकाल में इस सिद्धांत के साथ आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है, जो अमेरिका के महाशक्ति संबंधों को हिला देने की योजना बना रहे हैं।

जिसकी वजह से भारत को एशिया में ज्यादा भूमिका में आना होगा और अमेरिका के ऊपर जो बोझ है, उसे शेयर करना होगा। ट्रंप शासन में भारत, बचकर नहीं चल सकता है।

डेमोक्रेसी एंड इंटरवेनटिनिज्म

डोनाल्ड ट्रंप अगर सत्ता में आते हैं, तो डेमोक्रेसी को लेकर उनका पहला मुकाबला उनके घर में ही विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी से होगी, जो पूरी दुनिया की लोकतांत्रिक व्यवस्था में हस्तक्षेप करने के लिए जाने जाते हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी को दूसरे देशों की लोकतंत्र में टांग अड़ाने का एक तरह से शगल रहा है, और उसने भारत के साथ भी ऐसा किया है। हालांकि, ट्रंप के लिए ये बातें उतनी मायने नहीं रखेंगी, लेकिन भारत को तैयार रहना होगा।

आव्रजन नीतियां

अमेरिकी घरेलू राजनीति में आव्रजन एक विवादास्पद मुद्दा बन गया है। हालांकि, भारत को अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाते हुए वैध आव्रजन को सुगम बनाने के लिए ट्रम्प प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए।

1960 के दशक से ही भारतीय अभिजात वर्ग अमेरिका की खुली सीमा नीतियों का प्रमुख लाभार्थी रहा है। लेकिन अमेरिकी घरेलू राजनीति में आव्रजन एक जहरीला मुद्दा बन गया है, और रिपब्लिकन मंच "प्रवासी आक्रमण के खिलाफ सीमा को सील करने" और अमेरिकी इतिहास में "सबसे बड़ा निर्वासन अभियान चलाने" की बात कर रहा है। भारत को अवैध प्रवास को रोकने के साथ-साथ अमेरिकी व्यापार के लिए महत्वपूर्ण कानूनी आव्रजन को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रम्प प्रशासन के साथ काम करने में सक्षम होना चाहिए।

क्लाइमेट एंड एनर्जी

रिपब्लिकन, बाइडेन प्रशासन के "ग्रीन ट्रांजिशन" एजेंडे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं। एक प्रमुख तेल आयातक के रूप में, भारत को अमेरिका की बड़ी तेल कंपनियों के साथ फिर से जुड़ना चाहिए और ट्रम्प के अमेरिका को एक ज्यादा महत्वपूर्ण ऊर्जा भागीदार के रूप में मानना ​​चाहिए।

ट्रम्प के राजनीतिक पुनर्गठन की प्रक्रिया के चलते भारत को अमेरिका के विभिन्न घरेलू राजनीतिक क्षेत्रों के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाना चाहिए। आंतरिक लड़ाइयों और उनके बाहरी परिणामों को समझना और उनसे निपटना अमेरिका के साथ भारत के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

कुल मिलाकर, भारत को राष्ट्रपति ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के तहत संभावित परिवर्तनों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अमेरिकी घरेलू राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय नीतियों के संबंध में "नया सामान्य ज्ञान" विकसित करने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+