धरती पर अबतक का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड सैंपल लाने में NASA को मिली सफलता
अंतरिक्ष से अबतक का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड धरती पर लाने में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को सफलता मिली है। नासा का पहला अंतरिक्ष कैप्सूल सात साल की अपनी यात्रा को पूरी करके रविवार को उताह रेगिस्तान में लैंड हुआ। इस कैप्सूल की सफलता पर नासा में खुशी का माहौल है।
दरअसल नासा के वैज्ञानिकों को लंबे समय से इसका इंतजार था। ओसिरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान ने स्पेस कैप्सूल को धरती से 63,000 मील की दूरी पर छोड़ा था। जिसके बाद रविवार को यह कैप्सूल पैराशूट के जरिए सेना के उताह परीक्षण रेंज में उतरा।

जानकारी के अनुसार नासा का यह स्पेस कैप्सूल धरती पर तकरीबन एक कप जितना बड़ा एस्टेरॉयड लेकर धरती पर आया है। हालांकि जब स्पेस कैप्सूल का कंटेनर खोला जाएगा तो इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि इसमे और क्या खासियत है। अंतरिक्ष से एस्टेरॉयड का इतना बड़ा नमूना धरती पर लाने वाला अमेरिका पहले देश बन गया है। इससे पहले जापान सिर्फ एक चम्मच भर एस्टेरॉयड का सैंपल धरती पर ला सका था।
नासा की ओर से इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा गया है कि स्पेस कैप्सूल काफी अच्छी हालत में है। यह नुकीले हिस्से से धरती पर पहुंचा और इसपर टिका है। जब यह कैप्सूल धरती के वायुमंडल में पहुंचा तो इसकी रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसकी रफ्तार बंदूक से निकली गोली से 15 गुना अधिक थी। जो एस्टेरॉयड यह स्पेस कैप्सूल लेकर आया वह तकरीबन 4.6 अरब साल पुराने चट्टान का टुकड़ा है, लिहाजा इससे सौर मंडल के कई राज खुल सकते हैं।
पृथ्वी की संरचना कैसे हुई और जीवन की उत्पत्ति कैसे हुई, इसे समझने में यह एस्टेरॉयड काफी मदद कर सकता है। बता दें कि नासा ने 2016 में अपना यह मिशन शुरू किया था। बेन्नू नामक क्षुद्रग्रह के नजदीक पहुंचने के बाद इस स्पेस कैप्सूल ने 2020 में सैंपल इकट्ठा किया था। जिसे सोमवार को नासा के जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र ले जाया जाएगा।
-
Iran War Strategy: ईरान ने रणनीति बदली, अमेरिका और इजरायल को सबक सिखाने के लिए बरसाएगा 1000 किलो के बम! -
Trump-Putin Phone Call पर 1 घंटे तक क्या सीक्रेट बात हुई? ईरान-यूक्रेन समेत किन मुद्दों पर चर्चा -
Iran Vs USA: 'युद्ध का अंत हम तय करेंगे', IRGC ने ट्रंप को दिया ऐसा जवाब, जिससे कांप उठा अमेरिका -
Khamenei Five Mistakes: वो 5 गलतियां, जिसके कारण खामेनेई मारे गए? नस्ल का खात्मा-Iran के नए लीडर के लिए सबक? -
Iran US War: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 युद्धपोत, ट्रंप की धमकी- तेहरान को बूंद-बूंद तेल के लिए तरसाएंगे -
Iran New Supreme Leader: ट्रंप के 'रिजीम चेंज' प्लान का अंत! खामेनेई के बेटे की ताजपोशी, अब क्या होगा? -
Iran Nuclear Program: इजरायल और अमेरिका के हमलों के बीच भी ईरान का यूरेनियम प्लांट सेफ? ट्रंप की बढ़ी टेंशन! -
Parliament Today: संसद में गूंजेगा 'ईरान-अमेरिका', लोकसभा में बोलेंग विदेश मंत्री, क्या है विपक्ष की तैयारी -
वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच इशान किशन के घर पसरा मातम, बहन की हुई दुखद मौत, आखिर किस वजह से गई जान -
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
ICC के चाबुक से घायल हुए अर्शदीप सिंह, जीत के नशे में चूर सरदारजी को मिली कड़ी सजा -
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा












Click it and Unblock the Notifications