Video-अतंरिक्ष में उगाई गई ताजा सलाद का मजा लेते नासा के वैज्ञानिक
वाशिंगटन। नासा के वैज्ञानिक जो इस समय इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं, अब ताजी सब्जियों का स्वाद चखने को तैयार हैं। जी हां, नासा के वैज्ञानिक अब स्पेस स्टेशन पर उगाई गई ताजा सब्जियों का स्वाद चख रहे हैं। स्पेस स्टेशन पर सब्जियां उगाने में मिली सफलता मंगल की ओर से सफलता का एक बड़ा कदम है।

स्पेस स्टेशन पर मौजूद क्रू और मंगल की यात्रा पर जाने वाले वैज्ञानिकों को अब अतंरिक्ष में ही उगाई गई ताजा सब्जियों का पोषण मिलेगा। इतिहास में यह पहला मौका है जब स्पेस पर सब्जियां उगाई गई हैं।
नासा ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में अतंरिक्ष यात्री स्कॉट केली, जापान के केजेल लिंडग्रेन और किमिया यूई उस सलाद के सैंपल को टेस्ट करते नजर आ रहे हैं जो उन्होंने कड़ी मेहनत से स्पेस पर ही उगाई हैं। फिलहाल अभी ऐसा कोई भी तरीका नहीं है जिसके तहत इन सब्जियों को दोबारा प्रयोग में लाया जा सके।
Chomp! Our first veggies were harvested & consumed by astronauts in space! http://t.co/mVU5tRoRql #JourneyToMars pic.twitter.com/6TRbyHh8ea
— NASA (@NASA) August 10, 2015 नासा इस ओर से काफी गंभीरता के साथ काम करने में जुटा है। ताकि अगर वह सब्जियां खत्म हो जाएं तो वैज्ञानिकों को पोषण मिलता रहे।












Click it and Unblock the Notifications