NASA Satellite: भारत- पाकिस्तान के ऊपर जहरीला धुआं, NASA ने Space में कैप्चर की डरा देने वाली तस्वीर
अंतरिक्ष मिशन के जरिए आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो रिसर्च का विषय बन जाती हैं। नासा के एक सैटेलाइट ने अनोखी तस्वीर भेजी है,जिसमें देखा जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के बड़े हिस्से पर अब जहरीली धुंध की मोटी परत छा गई है। साइंटिस्ट्स ने इस की वजह वातावरण में बढ़ता प्रदूषण माना है।
स्पेस से आई एक ताजा तस्वीर हैरान कर देने वाली है। दरअसल, पाकिस्तान के ऊपर अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक सैटेलाइटस से कैप्चर की गई तस्वीरों को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। पाकिस्तान ही नहीं, भारत के ऊपर भी ऐसी तस्वीर देखी गई। दरअसल, नासा ने हाल ही में सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिससे प्रदूषण की सीमा का पता चलता है, जो दोनों देशों में घनी आबादी वाले भारत-गंगा के मैदान तक फैला हुआ है। यह वार्षिक संकट खेत की आग, वाहन उत्सर्जन और औद्योगिक प्रदूषण के संयोजन से बढ़ गया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से ली गई सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, पाकिस्तान के लाहौर शहर में छाए घने, जहरीले धुएं के बादल अब अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रहे हैं।
लाहौर में धुंध को लेकर एक स्थानीय टीवी चैनल ने कहा कि लाहौर और मुल्तान शहर काली धुंध की चादर में लिपटे हुए हैं, जिसने सड़कों को घेर लिया है और इमारतों को देखना भी मुश्किल बना दिया है। बता दें कि मुल्तान और इस्लामाबाद जैसे बड़े शहरों समेत पाकिस्तान के कई शहर धुंध के संकट से जूझ रहे हैं।
स्थानीय टीवी चैनल ने बताया कि लाहौर और मुल्तान शहर काली धुंध की चादर में लिपटे हुए हैं, जिसने सड़कों को घेर लिया है और इमारतों को देखना भी मुश्किल बना दिया है। स्विस एयर क्वालिटी टेक्नोलॉजी कंपनी आईक्यूएयर के अनुसार, मंगलवार को लाहौर में हवा दुनिया में सबसे प्रदूषित रही। आज दोपहर लाहौर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 429 था, जबकि एक इलाके में रियल टाइम एआईक्यू रीडिंग 720 थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए यूनिसेफ ने चेतावनी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications