क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

NASA के रोवर ने मंगल ग्रह से जारी की पहली ऑडियो क्लिप, लैंडिंग का शानदार वीडियो भी किया जारी

NASA के रोवर ने मंगल ग्रह से जारी की पहली ऑडियो क्लिप, लैंडिंग का शानदार वीडियो भी किया जारी

Google Oneindia News

NASA Releases Audio And Video Of Mars: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नास ने मंगल ग्रह से सोमवार (22 फरवरी) को पहली ऑडियो क्लिप जारी की है। ये ऑडियो क्लिप नासा के पर्सिवियरेंस रोवर (Perseverance Rover) ने मंगल ग्रह यानी लाल ग्रह से भेजी है। ऑडियो क्लिप में मंगल ग्रह की हवाओं की आवाज रिकॉर्ड की गई है। नासा का पर्सिवियरेंस रोवर ने पिछले हफ्ते ही मंगल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की है। ऑडियो क्लिप के अलावा नासा ने मंगल ग्रह पर रोवर्स की सफल लैंडिंग का पहला वीडियो भी जारी किया है। नासा ने ये दोनों वीडियो सोशल मीडिय पर जारी की है। नासा ने भी बताया है कि पर्सिवियरेंस रोवर के मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग के दौरान माइक्रोफोन काम नहीं कर रहे थे। लेकिन मंगल पर उतरने के कुछ ही देर बाद माइक्रोफोन ऑडियो कैप्चर करने लगा था।

Recommended Video

Mars Perseverance Video: NASA ने जारी किया मंगल पर Rover के उतरने का वीडियो, देखें | वनइंडिया हिंदी
NASA

ऑडियो क्लिप में पर्सिवियरेंस के कैमरा और माइक्रोफोन सिस्टम के लीड इंजीनियर डेव ग्रुएल को कहते हुए सुना जा सकता है, ''10 सेकंड के ऑडियो में आप जो आवाज सुन रहे हैं वो हवा की तेज झोंकों का है, जिसे हमने मंगल ग्रह की सतह पर माइक्रोफोन द्वारा रिकॉर्ड किया है और हमें वापस पृथ्वी पर भेजा गया है।''

वहीं नासा ने जो मंगल ग्रह पर रोवर की लैंडिग का वीडियो जारी किया है वो तीन मिनट और 25 सेकेंड का है। हाई-डेफिनिशन वीडियो क्लिप में पर्सिवियरेंस रोवर एक लाल और सफेद रंग के पैराशूट के सहारे मंगल ग्रह की सतह पर उतरते दिख रहा है। वीडियो में काफी धूल भी दिखाई दे रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि धूल के अंबारों के साथ मार्स पर 'जेजेरो क्रेटर' में रोवर टचडाउन करता है। नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के निदेशक माइकल वाटकिंस ने कहा,"यह पहली बार है जब हम कभी मंगल ग्रह पर लैंडिंग जैसी किसी घटना को कैमरे में कैप्चर कर पाए हैं। ये वाकई में कमाल का वीडियो है। हमें सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।'' विज्ञान के लिए नासा के सहयोगी व्यवस्थापक थॉमस ज़ुर्बुचेन ने कहा, आप मंगल ग्रह पर दबाव डाले बिना उतर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Mars Perseverance Rover: मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा NASA का रोवर, देखें लाल ग्रह की तस्वीर

Comments
English summary
NASA Releases First video of Perseverance Rover landing on Mars and First Audio From Mars
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X