New Year 2025 से पहले धधकते सूर्य के करीब स्पेस मिशन Parker Solar Probe, 1377 °C तापमान का सामना
New Year 2025: नए साल 2025 की शुरुआत से पहले नासा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यूएस स्पेस एजेंसी का अंतरिक्ष मिशन 'द पार्कर सोलर प्रोब' (The Parker Solar Probe) मिशन सूर्य के करीब पहुंच गया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी (US Space Agency) की ओर जारी बयान में कहा गया कि अंतरिक्ष यान सूरज के इतना करीब पहुंचा कि वहां तापमान 1377 °C डिग्री पहुंचा। ऐसे में यान के अंदर का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया है।
नासा के इस स्पेसक्राफ्ट पार्कर सोलर प्रोब ने साल 2018 में धरती से सौरमंडल की ओर उड़ान भरी थी। इस स्पेसक्राफ्ट ने शुक्र ग्रह के सात ग्रैविटेशनल फ्लायबाइ (यानि शुक्र के पास से होकर गुजरने) का इस्तेमाल करके अपनी दिशा को धीरे-धीरे सूरज के पास किया और उसे लगातार पास करते गया। बता दें कि धरती से सूर्य तक की कुल दूरी 1 मीटर है, तो पार्कर सोलर प्रोब सूर्य से सिर्फ 4 सेंटीमीटर की दूरी पर होकर गुजरा और सुरक्षित भी रहा।

यूएस स्पेस एजेंसी के मुताबिक, जब मिशन सूर्य के करीब पहुंचा तो हीट शील्ड के अंतरिक्ष यान के अंदर लगे उपकरणों के तापमान बढ़ गए। यान के अंदर का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications