मंगल गृह पर एक साल बिताने का मिल रहा सुनहरा मौका, जानें कैसे

नई दिल्‍ली, 9 अगस्‍त। नासा ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है जो एक साल मंगल ग्रह पर समय बिताने के लिए तैयार हैं। मंगल गृह पर एक साल बिताना कैसा रहेगा अगर आप ये एक्‍सपीरियंस करना चाहते हैं तो आप भी वो खुशनसीब बन सकते है। इस अद्भुद अनुभव के साथ नासा आपको सैलरी भी देगा।

नासा दे रहा ये सुनहरा मौका

नासा दे रहा ये सुनहरा मौका

दरअसल, नासा ने अमेरिका में एक ऐसी जगह बनाई है जहां मंगल ग्रह के जैसे हालात और वतावरण है। संस्था को वहां एक साल बिताने के लिए वॉलंटियरों की तलाश कर रहा है। मंगल पर अंतरिक्ष यात्री भेजने से पहले इसकी तैयारी करने के लिए नासा ने 1,700 वर्ग फीट की एक जगह बनाई है जहां मंगल में जैसा वातावरण है वैसा ही रखा गया है।

Recommended Video

    मंगल गृह पर एक साल बिताने का मिल रहा सुनहरा मौका, जानें कैसे
    पूरे एक साल बिताना पड़ेगा

    पूरे एक साल बिताना पड़ेगा

    नासा ने वॉलेटियर्स के लिए अप्‍लीकेशन मांगी है। ये मंगल ग्रह जैसी जगह हयूस्टन स्थित जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र में थ्रीडी प्रिंटर की मदद से बनाई गई इस जगह का नाम मार्स ड्यून ऐल्फा है। कार्यक्रम के साथ जुड़ने के लिए जो सलेक्‍ट होंगे उन लोगों को इस जगह पर पूरे एक साल बिताना पड़ेगा।

    एक साल इस मंगल ग्रह पर खाने में दी जाएगी ये चीज

    एक साल इस मंगल ग्रह पर खाने में दी जाएगी ये चीज

    पूरे एक साल तक मंगल ग्रह पर किए जाने वाले पूरे खोजी मिशन की नकल की जाएगी। इनमें स्पेसवॉक, परिवार वालों से सीमित बातचीत, प्रतिबंधित खाना और संसाधन और उपकरण भी काम नहीं करेंगे। नासा एक साल तक ऐसे तीन प्रयोग करेगा। ये विंटर में शुरू होगा। इसमें रहने वाले लोगों के लिए अंतरिक्ष में खाया जाने वाला रेडी-टू-ईट खाना ही उपलब्ध रहेगा। ये भी कहा जा रहा है कि इसमें कोई विंडो नहीं होंगे हालांकि कुछ पौधे जरूर उगाए जाएंगे, लेकिन वो आलू के पौधे नहीं होंगे जैसा कि "द मार्शियन" मूवी में दिखाया गया था। मुख्य वैज्ञानिक ग्रेस डगलस ने बताया, "हम यह जानना चाहते हैं कि इन हालात में इंसानों का प्रदर्शन कैसा रहता है!

    इस अभियान में केवल ये ही लोग कर सकते हैं आवेदन

    इस अभियान में केवल ये ही लोग कर सकते हैं आवेदन

    नासा के इस प्रयोग का हिस्‍सा लेने के लिए आवेदन करने वाले करने वाले के पास इंजीनियरिंग या गणित में मास्टर्स की डिग्री या बतौर पायलट का अनुभव होना चाहिए। सिर्फ अमेरिकी नागरिक या अमेरिका के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की उम्र 30 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा उन्‍हें किसी चीज से इलर्जी नहीं होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+