नासा का दावा मंगल ग्रह पर बड़ी मात्रा में मिला जमा हुआ पानी
नासा का दावा मंगलग्रह पर बड़ी मात्रा में जमा हुआ पानी उपलब्ध, पानी ठोस रुप में है मौजूद, यह पानी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए काफी अहम
ह्यूस्टन। नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पर बड़ी मात्रा में पानी होने का दावा किया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्हें टूटी चिटकी सतह पर बड़ी मात्रा में जमा हुआ पानी मिला है, जोकि मंगलग्रह पर गए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

नोटबंदी के बाद नासा से कैसा दिख रहा है इंडिया, आप भी देखिए
अमेरिका की ग्रेट लेक से ज्यादा पानी
मंगलग्रह के यूटोपिया प्नैटिया पर यह पानी पाया गया है, इसकी जानकारी शैलो राडार के जरिए हासिल की गई है। दावा किया जा रहा है कि यह पानी उत्तरी अमेरिका की ग्रेट लेक से भी कहीं ज्यादा है।
10 मीटर मोटी पानी की परत
जो पानी पाया गया है वह जमा हुआ है और उसकी मोटाई 80 से 170 मीटर है, जिसमें 50-85 फीसदी पानी है, जिसमें धूल और पत्थर के टुकड़े भी शामिल हैं। यूथोपिया प्लैनट काफी शुष्क है और यह पूरी तरह से मिट्टी से पटा है। पूरा ग्रह 10 मीटर मोटी मिट्टी की परत से ढका हुआ है।
लंबे समय में जमा हुआ पानी
माना जा रहा है कि यह मिट्टी बर्फबारी के चलते हुआ है, जिसमें मिट्टी और पत्थर के टुकड़े भी चिपक गए। समय के साथ यह परत धीरे-धीरे मोटी होती गई। अमेरिका के टेक्सास विश्वविद्यालय के कैसी स्टरमैन ने बताया कि यह परत धीरे-धीरे समय के साथ और मोटी होगी।












Click it and Unblock the Notifications