मोदी-मनमोहन विवाद में कूदे सलमान, कहा नमो को पसंद नहीं आती 'देहाती औरत'
पीएम पर मोदी के दिए बयान पर विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रहार करते हुए कहा कि ‘देहाती औरत' वाली कथित टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणी से पता चलता है कि उन्हें देहाती औरत पसंद नहीं है। उन्होंने मोदी पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि मोदी को तथ्यों की पुष्टि किए बिना टांय टांय करने की आदत है। सलमान ने उन्हें टांय-टांय करने वाला तोता करार दिया है। खुर्शीद ने कहा कि मोदी जमीनी हकीकत से अंजान हैं और एक ‘देहाती औरत' होने में कोई बुराई नहीं है।
न्यूयॉर्क में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि मोदी को देहाती औरत पसंद नहीं। उनके बयान से साफ हो जाता है कि वो देहाती औरत को पसंद नहीं करते। मनमोहन सिंह पर मोदी की टिप्पणी पर सलमान ने कहा कि हमें देहाती औरत वाली टिप्पणी अपमानजनक क्यों लगनी चाहिए। देहाती औरत कोई अपमानजनक शब्द नहीं है।